संस्कृति की स्मृति, समाज का गौरव !!!

संस्कृति की स्मृति, समाज का गौरव !!!
आज अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भोपाल में श्री माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संबोधित किया।
यह संग्रहालय भारतीय पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चेतना की अमूल्य धरोहर है। यहां अब 27 लाख से अधिक पृष्ठों की दुर्लभ ज्ञान संपदा का डिजिटलीकरण पूर्ण कर लिया गया है। इस पहल का आज शुभारंभ किया। यह अनमोल निधि हमारी संस्कृति, विचारधारा एवं इतिहास की जीवन्त झलक प्रस्तुत करती है।
इस ऐतिहासिक कार्य में सहभागी बनना मेरे लिए गर्व की बात है। संस्थापक श्री विजयदत्त श्रीधर जी एवं उनकी समर्पित टीम को इस सार्थक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
