ड्यूटी पर जा रहे जवान से टीटीई ने ली रिश्वत

0
Spread the love

भारत-पाक में बढ़ते तनाव को लेकर भारतीय सैनिकों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में ग्वालियर से ड्यूटी जॉइन करने जम्मू जा रहे एक जवान से टीटीई ने ट्रेन में रिश्वत मांगी।

ग्वालियर के रहने वाले सूबेदार विनोद कुमार दुबे का आरोप है कि मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12919) में टीटीई ने उनसे और उनके साथी अग्नि वीर से रिश्वत वसूली। ट्रेन में बहस करते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीटीई वीडियो बनाने से मना कर रहा है।

इस पूरी घटना को लेकर जवान विनोद कुमार के परिचित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसके बाद रेलवे ने टीटीई दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह घटना सोनीपत और पानीपत के बीच 8 मई को हुई थी।

सूबेदार विनोद कुमार के साथ अन्य जवान।
सूबेदार विनोद कुमार के साथ अन्य जवान।

ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहे थे जवान विनोद कुमार दुबे सेना में सूबेदार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर को फोन पर बताया कि वे 8 मई को आपातकालीन कॉल पर ड्यूटी के लिए ग्वालियर से जम्मू जा रहे थे। इस कारण उन्होंने 12919 मालवा एक्सप्रेस से सामान्य टिकट पर यात्रा प्रारंभ की। दुबे ने बताया कि 9 मई की सुबह लगभग 9 बजे, जब ट्रेन सोनीपत और पानीपत के बीच से गुजर रही थी, तब एक टीटीई (ट्रेन टिकट परीक्षक) ने आकर उनसे टिकट मांगा।

उन्होंने अपना जनरल टिकट और आर्मी का आई कार्ड दिखाया और स्थिति की गंभीरता को बताया कि वे आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर जा रहे हैं। इसके बावजूद टीटीई ने उन पर जुर्माना लगाने की बात कही और जनरल कोच में जाने के लिए कहा। सूबेदार दुबे के अनुसार, उसी कोच में उनके साथ यात्रा कर रहे अग्निवीर जाहिर खान से टीटीई ने 150 रुपए की रिश्वत ली और टिकट देने की बजाय जनरल टिकट पर ही कुछ लिख दिया, रसीद नहीं बनाई। बता दें कि दुबे 25 दिन की छुट्‌टी पर आए थे। उन्हें 12 मई को वापस जाना था, पर छुट्‌टी कैंसिल होने के बाद 9 मई को जा रहे थे।

पीएमओ को किया ट्ववीट।
पीएमओ को किया ट्ववीट।

जवान बोला, टीटीई ने कहा भेज देंगे जेल जवान विनोद कुमार ने बताया कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, वह किसी और दूसरे फौजी के साथ न हो। इससे कुछ सबक मिलेगा रेलवे को। यह व्यवस्था बहुत भ्रष्ट है। मेरी अंतरात्मा आहत हुई है। उन्होंने कहा कि हम आपको जेल भेजेंगे, तो मैंने कहा— हम बॉर्डर पर जाने के लिए निकले थे, अब अगर आप चाहें तो जेल ही भेज दीजिए। उन्होंने फिर कहा कि आप जनरल, कर्नल या कोई भी बने रहें, मुझे उससे कोई मतलब नहीं।”

परिजनों ने किया ट्वीट विनोद कुमार के परिजन व परिचितों ने रेल मंत्रालय और पीएमओ के अलावा गृह मंत्रालय को ट्ववीट कर इस मामले की जानकारी दी। सूचना है कि इसके बाद आरोपी टीटीई पर रेलवे ने कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में रेलवे ने टीटीई की पहचान दिलजीत सिंह के रूप में की है, जो लुधियाना डिवीजन में तैनात हैं।

रेलवे ने कहा….

डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने कहा कि हमारी तरफ से इंस्ट्रक्शन हैं कि जो भी जवान चल रहे हैं अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे हैं अधिक से अधिक सुविधा देकर उनकी यात्रा आसान बनाई जाए। यह सामान्य इंस्ट्रक्शन पहले से ही दिए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481