अक्षय तृतीया पर शाजापुर में 1200, छिंदवाड़ा में 900 विवाह

0
Spread the love

अक्षय तृतीया पर बुधवार को शाजापुर में 1200 और छिंदवाड़ा में 900 जोड़ों की शादी होने जा रही हैं। इंदौर में 200 से ज्यादा स्थानों पर विवाह समारोह होंगे। इनमें से 9 स्थानों पर सामूहिक विवाह होंगे। भोपाल के फंदा में 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। वहीं, अन्य अलग-अलग विवाह समारोह में 81 जोड़ों की शादी होगी। ग्वालियर में चार समारोह में 172 शादियां की जाएगी।

उज्जैन के दाऊद खेड़ी में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह समारोह में 70 जोड़ों की शादी हुई। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उपहार बांटे। सीएम इसके बाद धार और शाजापुर में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।

देखिए तस्वीरें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नवदंपतियों को उपहार दिए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नवदंपतियों को उपहार दिए।
रतलाम में सामूहिक विवाह से पहले दूल्हों का चल समारोह निकाला गया।
रतलाम में सामूहिक विवाह से पहले दूल्हों का चल समारोह निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481