नाबालिग किशोरियों ने बच्चों को जन्म दिया उपरांत मृत्यु बलात्कारी आरोपी जेल में दाखिल किया ।

0
Spread the love

भोपाल 25 अप्रैल 2025 | हमीदिया अस्पताल में भर्ती दो नाबालिग किशोरियों के द्वारा अलग-अलग दो शिशुओं को जन्म दिया जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई |
कोहेफिज़ा पुलिस के अनुसार हरदा निवासी एक नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसने शिशु को जन्म दिया जिसकी एक दिन में उपचार के दौरान मौत हो गई बताते हैं कि नाबालिग की मां ने नवजात शिशु का शव लेने से इनकार कर दिया था पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से अंतिम संस्कार (कफन-दफन) कराया |
दूसरी और कोहेफिज़ा थाना अंतर्गत एक आदिवासी नाबालिग किशोरी के द्वारा जन्म दी गई बेबी की हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से भदभदा विश्राम घाट पर आज दफनाया |गौरतलब है कि बच्चों को जन्म देने वाली मां की उम्र 13 वर्ष थी दोनों के साथ बलात्कार करने वालों को पुलिस में गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कर दिया है |
राधेश्याम अग्रवाल
98260 13975

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481