देश और समाज की ज्वलंत एवं सामयिक समस्या आत्महत्या पर मनो चिकित्सकों का राष्ट्रीय सम्मेलन



इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सायकियाट्रिक
देश और समाज की ज्वलंत एवं सामयिक समस्या आत्महत्या पर मनो चिकित्सकों का राष्ट्रीय सम्मेलन
26- 27 अप्रैल को होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय मिड टर्म सीएमई
भोपाल, 25 अप्रैल 2025
इस वर्ष इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकाइट्रिक के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भोपाल में हो रहा है । उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के चेयरमैन और प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आर. एन. साहू ने बताया कि नेशनल मिड टर्म CME प्रोग्राम के अंतर्गत समाज और देश की ज्वलंत एवं सामयिक समस्या बन चुकी आत्महत्या प्रवृति को लेकर देश के जाने माने मनो चिकित्सक अपने विचार व्यक्त करेंगे । नेशनल मिड टर्म सीएमई में देश के जाने- माने मनोरोग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही विदेश से भी मानसिक रोग विशेषज्ञ भी इसमें सम्मिलित होंगे। डॉ. आर. एन. साहू के अनुसार आजकल आत्महत्या की प्रवृत्ति बहुत ज्यादा लोगों में बढ़ती जा रही है, जो सभी उम्र के लोगों में पाई जाती है। यह भी उल्लेखनीय है कि 14 से 24 साल के युवाओं में यह समस्या बहुत तेजी से बढ़ी है और मौत का तीसरा कारण बन गई है। इस समस्या की रोकथाम एवं इसके कारण को जानने और भविष्य के लिए ऐसा कार्यक्रम बनना चाहिए जिससे हम बच्चों को इस आत्मघाती कदम से बचा सके। साथ ही समाज को और स्वस्थ बना सके। यह एक बहुत ही सामायिक और ज्वलंत विषय है। जिसके लिए हमें सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा । जैसा कि सब जानते हैं कि पूरे विश्व में 72 000 लोग हर साल सुसाइड करते हैं। हर दसवें सेकंड में एक व्यक्ति सुसाइड करता है। 15 से 29 साल की उम्र में मौत का यह नंबर तीसरा कारण बन गया है। यह भी बताना उचित होगा कि 73% सुसाइड उन देशों के लोग करते हैं जो कि लोअर और मिडिल इनकम ग्रुप के देश है।
