मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी को कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी का पत्र

0
Spread the love

प्रिय श्री जीतू पटवारी जी

मैं उम्मीद करता हॅू कि आप सकुशल होंगे। मैं आपको और आपकी टीम को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान दिये गये अद्भूत समर्थन एवं किये गये अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद देता हॅू। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण इस यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा।

पिछले दो महीनों में इस यात्रा का प्रयास रहा कि जो सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय के लिए लड़ रहे है  उन तक पहॅुचा जाए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम सबने देखा कि कैसे अन्याय नफरत को जन्म देता है। ऐसी परिस्थितियों में भाजपा ने एक विभाजनकारी एजेन्डा अपनाया है जो कि एक बड़े वर्ग की कीमत पर केवल कुछ लोगों को लाभ देता है।

आज हमारे पास एक मौका है जिससे हम लोगों की आवाज से एक नया विजन गढ़ सकते है। हमारे न्याय की गारंटियॉ  इसी दिशा में एक कदम हैं और बड़ी संख्या में यात्रा के दौरान प्राप्त हुई आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं । मैं उम्मीद करता हॅू कि मध्यप्रदेश कांग्रेस इस विजन की प्राप्ति के लिए कार्य करेगी एवं लोगों के बीच न्याय एवं उम्मीद के एकजुटता  के इस संदेश को लेकर जाएगी।

मैं एक बार फिर आपका धन्यवाद करता हॅू  एवं उम्मीद करता हॅू कि आप एक बेहतर न्यायपूर्ण समाज के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी

 

 

EKTA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481