श्री राजन ने प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी तैयारियों का दिया आश्‍वासन

0
Spread the love

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं ा श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। इनमें से 309 अन्तर्राज्यीय और 562 राज्य के अन्दर नाके बनाये गये हैं। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू ने टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने बताया कि जिलों की टीम द्वारा बेहतर ढंग से निर्वाचन की तैयारियां की जा रही हैं।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481