व्‍यय प्रेक्षक ने मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम, शिकायत कक्ष का निरीक्षण किया

0
Spread the love

 

राजगढ 14 अप्रैल, 2024

  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्‍त व्‍यय प्रेक्षक श्री आशीष यादव ने रविवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में संचालित मीडिया कक्ष, जिला स्‍तरीय नियंत्रण कक्ष, शिकायत कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी कक्ष एवं वीडियो अवलोकन दल कक्ष का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने मीडिया कक्ष में विभिन्‍न मीडिया प्‍लेटफार्म्‍स की मॉनिटरिंग व्‍यवस्‍था देखी। साथ ही प्रिंट, इलेट्रानिक एवं सोशल मीडिया पर पेड न्‍यूज की बारीकी से निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने जिला स्‍तरीय कंट्रोम रूम की व्‍यवस्‍थाएं देखी। निर्वाचन से संबंधित प्राप्‍त हो रही शिकायतों की निराकरण की व्‍यवस्‍था की भी नोडल अधिकारी शिकायत से जानकारी प्राप्‍त की। इस दौरान उन्‍होंने वीडियो अवलोकन दल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। श्री यादव ने रिटर्निंग अधिकारी कक्ष की व्‍यवस्‍था भी निरीक्षण के दौरान देखीं।।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481