वेतन सरकारी-ड्यूटी नेताजी के घर पर
नौगांव। नगरपालिका परिषद नौगांव में सीएमओ की शह पर बड़ा खेल चल रहा है। दर्जनों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरकारी खजाने से वेतन तो उठा रहे हैं, पर ड्यूटी रसूखदार नेताओं के बंगलों पर बजा रहे हैं।
कागजों में विष्णु रैकवार की ड्यूटी पार्क के रख-रखाव के लिए है, मगर सीएमओ की मौन सहमति से वह पिछले दस साल से पूर्व अध्यक्ष के घर ‘सेवा-खुशामद’ में लगा है। पार्क उजाड़ पड़े हैं, शहर में गंदगी पसरी है और जनता का टैक्स नेताजी की चौखट पर बह रहा है।
सवाल उठता है कि सीएमओ को यह सब दिखाई क्यों नहीं देता? या फिर सब कुछ उनकी जानकारी में ही हो रहा है?
-धमाका न्यूज़ छतरपुर
