दो नई निवेश नीतियों को मिल सकती है मंजूरी

0
Spread the love

मोहन कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मोहन यादव कैबिनेट आज आईटी और एमएसएमई विभाग की नीतियों को मंजूरी दे सकती है। सरकार ने समिट से पहले कुल 21 नीतियों को स्वीकृति देकर निवेशकों के सामने एमपी की उदार निवेश नीति प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में, पिछली कैबिनेट बैठक में ड्रोन संवर्धन और सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दी गई थी। अब आज की बैठक में आईटी और एमएसएमई विभाग की नीतियों पर मुहर लग सकती है।

प्रदेश में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग (MSME) को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लगातार नियमों में बदलाव पर जोर दे रहे हैं। इसी दिशा में नई एमएसएमई नीति तैयार की जा रही है, जिसे आज होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जा सकता है।

इस नीति में भूमि आवंटन और प्रोत्साहन संबंधी नियमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिले और विदेशी निवेशक प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षित हों। सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाले राज्यों में शामिल करना है।

इसके तहत नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और निर्यात संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, एमएसएमई प्रोत्साहन के लिए अधिक पारदर्शी नीति बनाई जा रही है, जिससे स्टार्ट-अप्स और क्लस्टर विकास के लिए एक मजबूत ईको-सिस्टम तैयार हो सके। यह नीति नव द्यमियों, अनुसूचित जाति, जनजातीय समुदाय और महिला उद्यमियों के लिए भी फायदेमंद होगी। इसके अलावा, सरकार नई आईटी नीति को भी मंजूरी देने की तैयारी में है, जो डिजिटल इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सेक्टर को मजबूती प्रदान करेगी।

कैबिनेट बैठक में आज आईटी और एमएसएमई विभाग की नीतियों पर मुहर लग सकती है।
कैबिनेट बैठक में आज आईटी और एमएसएमई विभाग की नीतियों पर मुहर लग सकती है।

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर भी सीएम अलर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपी के रास्ते प्रयागराज जाने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को लेकर भी अलर्ट हैं। कैबिनेट बैठक में सीएम यादव प्रयागराज मार्ग में रहने वाले मंत्रियों के साथ प्रभारी मंत्रियों को भी मार्ग में श्रद्धालुओं की सेवा कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481