ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- जगह देखें और खोल लें होटल-रिसॉर्ट

0
Spread the love

भोपाल में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) होगी। इनमें उद्योगपति रिन्युएबल एनर्जी, आईटी एंड टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, माइनिंग, एमएसएमई एंड स्टार्टअप, अर्बन डेवलपमेंट आदि पर इन्वेस्टमेंट कर सकेंगे। टूरिज्म को लेकर एमपी टूरिज्म बोर्ड ने अभी से टेंडर खोल दिए हैं। यानी, इन्वेस्टर्स जीआईएस में आएंगे, प्रजेंटेशन देखेंगे और यदि उन्हें लोकेशन पसंद आई तो 4 से 8 घंटे के अंदर विजिट भी कर सकेंगे।

जीआईएस में टूरिज्म बोर्ड इन्वेस्टर्स को कुल 25 लोकेशन दिखाएगा। ये सभी लोकेशन होटल, रिसॉर्ट, वेलनेस सेंटर और टूरिज्म एक्टिविटी से जुड़ी हैं। इनमें कुल 62 करोड़ रुपए का निवेश हो सकेगा।

इन जिलों में लोकेशन जबलपुर, मंदसौर, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, भिंड, नीमच, बैतूल, रायसेन, बुरहानपुर, शाजापुर, शहडोल, विदिशा और अलीराजपुर।

जंगल में प्रॉपर्टी, इसलिए टूरिज्म के लिए खास बोर्ड के अफसरों ने बताया, प्रॉपर्टी ऐसी जगह पर हैं, जहां टूरिज्म एक्टिविटी आसानी से हो सकती है। मंदसौर के गांधीसागर में तो हरियाली के बीचोबीच प्रॉपर्टी है। वहीं, धार के हेमाबर्डी में फिक्सड टेंटिंग यूनिट यानी, टेंट सिटी बनाई जा सकती है। अलीराजपुर के कट्‌ठीवाड़ा, बैतूल के भैंसदेही, मंदसौर के मल्हारगढ़, जबलपुर के नन्हाखेड़ा जैसी लोकेशन भी हैं।

22 लोकेशन रिसॉर्ट के लिए बेहतर 25 में से 22 लोकेशन ऐसी हैं, जो रिसॉर्ट के लिए बेहतर है। ये लोकेशन जंगल एरिया में है। यहां होटल, वेलनेस सेंटर और इको टूरिज्म एक्टिविटी भी हो सकती है।

एमपी टूरिज्म के ज्यादातर होटल और रिसॉर्ट ऐसी जगहों पर हैं, जहां के आसपास का इलाके हरा-भरा है।
एमपी टूरिज्म के ज्यादातर होटल और रिसॉर्ट ऐसी जगहों पर हैं, जहां के आसपास का इलाके हरा-भरा है।

भोपाल से 400Km दूर लोकेशन एमपी टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टी की लोकेशन भोपाल से 3 से 8 घंटे की दूरी पर है। जैसे- भोपाल से मंदसौर की दूरी 330 किमी, जबलपुर की दूरी 300 किमी, बैतूल की दूरी 200 किमी, शाजापुर की दूरी 150 किमी, नीमच-अलीराजपुर की दूरी 400 किमी के आसपास ही है। जहां पर कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसलिए समिट के दौरान ही बोर्ड टैक्सी तैयार रखेगा। ताकि, यदि इन्वेस्टर्स का जमीन देखने का मूड हुआ तो उन्हें तुरंत मौके पर ले जाया जा सके।

अब तक 18 हजार रजिस्ट्रेशन, 15 फरवरी तक होंगे जीआईएस में जिन प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्‌डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीज प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारत मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक शामिल हैं। इनमें से कुछ की सहमति मिल गई है। कुल 18 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। दूसरी ओर, उद्योग विभाग ने रजिस्ट्रेशन की तारीख 3 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दी है। ऐसे में आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच सकता है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल के मानव संग्रहालय में 24 और 25 फरवरी को होगी। इसमें देश-विदेश के करीब 20 हजार मेहमान जुटेंगे।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल के मानव संग्रहालय में 24 और 25 फरवरी को होगी। इसमें देश-विदेश के करीब 20 हजार मेहमान जुटेंगे।

कई विदेशी मेहमान भी भोपाल आएंगे इसके अलावा कई विदेशी मेहमान भी भोपाल पहुंचेंगे। इनमें से कई 23 फरवरी को ही आ जाएंगे, जिनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। प्लान के अनुसार, 23 फरवरी की रात में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल में आ सकते हैं। वे और सीएम डॉ. मोहन यादव रात में इन मेहमानों के साथ डिनर करेंगे। जबकि 24 और 25 फरवरी को लंच और डिनर का आयोजन होगा। मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया जा रहा है, जिसमें भारतीय, इंटरनेशनल और मध्यप्रदेश की पारंपरिक डिशेज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481