उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा बाईपास पर प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं से की भेंट

0
Spread the love

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा बाईपास पर प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं से की भेंट

व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

भोपाल, 10 फ़रवरी 2025

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के बेला स्थित बाईपास पहुंचकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा की स्थिति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर है और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। श्रद्धालुओं ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को बताया कि प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग में भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सेवाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर भोजन, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481