मितेन्द्र दर्शन सिंह बने MP यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष:विक्रांत भूरिया के पद छोड़ने की पेशकश के कुछ ही घंटे बाद फैसला

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पद छोड़ने की पेशकश की है। झाबुआ से कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखकर मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया है। भूरिया का पत्र जारी होने के कुछ देर बाद ग्वालियर के मितेन्द्र दर्शन सिंह को एमपी यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

विक्रांत ने पत्र में लिखा- पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं

विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र में लिखा- देश इस वक्त लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में लगा हुआ है। जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व हम सबके नेता राहुल गांधी पूरी शक्ति के साथ देश भर में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। इस वक्त प्रत्येक लोकसभा सीट जीतना जितना कांग्रेस के लिए जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा इस देश के लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

अब चूंकि मेरे पिता कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, इस कारणवश मुझे अपना अधिकतम समय इस लोकसभा क्षेत्र में देना पड़ रहा है, जिसके चलते मैं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका को पूरे प्रदेश में निभाने में खुद को असहज पा रहा हूं और अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि अगर आप किसी और को इस महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए सही समझें तो आप आगे बढ़ें, मैं आपके साथ हूं। संगठन का हित मेरे लिए सर्वोपरि है।

विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया था।
विक्रांत भूरिया, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को देने का अनुरोध किया था।

पिताजी का भी चुनाव, समय नहीं दे पा रहा हूं
विक्रांत भूरिया ने X पर लिखा- पिछले कई दिनों से मैं इस बात पर मंथन कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिताजी का भी चुनाव होने के कारण मैं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में समय नहीं दे पा रहा हूं। ऐसे में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह संगठन और संगठन के साथियों के साथ न्याय नहीं होगा। भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझ जैसे एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष बनाया फिर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया, विधायक भी बनने का मौका दिया, इसके लिए मैं हमारे नेता राहुल गांधी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

कांतिलाल भूरिया रतलाम से लोकसभा प्रत्याशी हैं। एक सभा के दौरान कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया, जीतू पटवारी और पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत।
कांतिलाल भूरिया रतलाम से लोकसभा प्रत्याशी हैं। एक सभा के दौरान कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया, जीतू पटवारी और पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत।

किसी और को जिम्मेदारी मिले, मैं इसके पक्ष में

भूरिया ने आगे लिखा चूंकि, अब मेरे विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के परिवारों के बीच समय देना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, साथ ही रतलाम-झाबुआ सीट पर स्वयं मेरे पिता जी चुनाव लड़ रहे हैं तो क्षेत्र में समय देना और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है। अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले तो संगठन हित में होगा और मैं इस चीज के समर्थन में हूं। इस दौरान मेरी इस यात्रा में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले सभी जांबाज साथियों का … चाहे जेल जाना हो या लाठियां खानी हो, दिल से आभार व्यक्त करता हूं। लड़ेंगे जीतेंगे !

BJP का तंज- यह राहुल के दौरे का परिणाम

बीजेपी प्रवक्ता आशीष ऊषा अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर लिखा, ‘आदिवासी सम्मान की रक्षा के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी ने कल मंच पर आदिवासियों का अपमान तो किया ही, जाते-जाते आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया को ‘मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष’ पद छोड़ने पर भी मजबूर कर दिया।’

विक्रांत भूरिया के यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने पर पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने 'X' पर यह पोस्ट की।
विक्रांत भूरिया के यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने पर पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने ‘X’ पर यह पोस्ट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481