अपेक्स बैंक के नव नियुक्त प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव एवं मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने किया पदभार ग्रहण


*अपेक्स बैंक के नव नियुक्त प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव एवं मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने किया पदभार ग्रहण*
——————————————————
*-भाजपा कार्यालय में महापुरुषों को पुष्प अर्पित करने के पश्चात किया पदभार ग्रहण*
भोपाल, 29/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपेक्स बैंक के नव नियुक्त प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव एवं मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यालय से अपैक्स बैंक एवं मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन पहुचंकर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री व पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजन अर्चन कर पदभार ग्रहण किया।
*महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प – श्री महेंद्र सिंह यादव*
अपेक्स बैंक के नव नियुक्त प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मैंने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का संकल्प लिया है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे कार्य करने का अवसर प्रदान किया। मैं अपैक्स बैंक की कार्यप्रणाली को समझकर मध्यप्रदेश के उन्नति के लिए कार्य करूंगा। सहकारी बैंकों के जरिये सहकारिता के क्षेत्र को और सशक्त बनाने के साथ किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा। सहकारिता के जरिये मध्यप्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।
*किसानों से जुड़े कार्यों को हल करना पहली प्राथमिकता: श्री संजय नगायच*
मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय नगायच ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल व भाजपा संगठन ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसे शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। वेयर हाउस के जरिए किसानों से जुड़े कार्यों को पहली प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। किसानों को सशक्त बनाने, कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़कर कार्य करने की भाजपा सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए नवाचारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री रणबीर सिंह रावत, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री केशव सिंह भदौरिया, जिला प्रभारी श्री जसवंत सिंह हाडा, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अंशुल तिवारी, श्री बृजगोपाल लोया, श्री पवन दुबे, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय सिंह यादव, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, डॉ. सुरजीत सिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
