मंत्री के बेटे और दंपती की पिटाई का मामला:प्रकरण में धाराओं लेकर चल रहा विवाद, एक्सपर्ट तय करेंगे- कौनसी धारा लगेगी

0
Spread the love

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बेटा अभिज्ञान। - Dainik Bhaskar

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल द्वारा शाहपुरा में एक रेस्त्रां संचालक दंपती से मारपीट का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस मामले की जांच अब टीटी नगर थाना प्रभारी अशोक गौतम को सौंपी गई है। उन्हें दोनों प्रकरण की केस डायरी सौंप दी गईं हैं।

इधर, प्रकरण में धाराओं लेकर चल रहा विवाद शांत करने के लिए पुलिस ने डेनिस मार्टिन उर्फ सोनू के सिर का एक्सरे कराया गया है। उसके सिर में छह टांके आए हैं। इस एक्सरे पर मेडिकल एक्सपर्ट की राय के बाद ही तय होगा कि प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा का इजाफा होगा या नहीं।

शाहपुरा थाने में मंत्रीपुत्र अभिज्ञान से की गई मारपीट के आरोप में सब इंस्पेक्टर जय कुमार सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इसकी जांच एडिशनल डीसीपी जोन-1 रश्मि अग्रवाल दुबे कर रहीं हैं।

अभिज्ञान पटेल
अभिज्ञान पटेल

अब दर्ज होंगे दोनों पक्षों के बयान

अभिज्ञान के खिलाफ दर्ज राॅड से मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने के मामले और डेनिस मार्निट, आलिशा व सीताराम के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जांच शाहपुरा थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह नहीं करेंगे। जांच निष्पक्ष कराने के लिए दोनों प्रकरणों की केस डायरी टीआई टीटी नगर अशोक गौतम को दी गई है। टीआई गौतम ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। वह दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेंगे।

डेनिस मार्टिन का आरोप है कि पुलिस ने मंत्री के दबाव में कमजोर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। जबकि उनके सिर में गंभीर चोट है। छह से ज्यादा टांके आए हैं। इसके बाद उनके सिर का एक्सरे कराया कराया है। इस एक्सरे से मेडिकल एक्सपर्ट की राय के बाद ही प्रकरण में धारा बढ़ाने को लेकर विचार किया जाएगा।

पीड़ित डेनिस मार्टिन एवं आलिशा सक्सेना।
पीड़ित डेनिस मार्टिन एवं आलिशा सक्सेना।

यह था मामला
शनिवार 30 मार्च की रात करीब 8:30 बजे मीडियाकर्मी विवेक सिंह त्रिलंगा काॅलोनी के रेड सिग्नल पर अपनी स्कूटर लेकर खड़े थे, तभी पीछे से अभिज्ञान के ड्राइवर ने इनोवा से गाड़ी में टक्कर मार दी थी। आगे एक रेस्टोरेंट के सामने अभिज्ञान और उसके साथियों ने उन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। रेस्त्रां की संचालक आलिशा सक्सेना ने बीच-बचाव किया तो उनसे भी मारपीट शुरू कर दी। पति डेनिस मार्टिन उर्फ सोनू पत्नी को बचाने आए तो उन्हें भी पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481