मध्य प्रदेश क्षेत्र के पत्रकार साथियों को आवश्यक सूचना

मध्य प्रदेश क्षेत्र के पत्रकार साथियों को आवश्यक सूचना
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब पत्रकार संगठन , मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में वर्ष 2013 से निष्पक्ष इमानदारी को कर्तव्य निष्ठा से काम करता रहा है यह संगठन नियमानुसार पंजीकृत है ।
शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जीवनी को उनके कार्यों का अध्ययन करने के बाद संगठन तैयार किया गया था भारत के महान सपूत पत्रकारों में शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के मुकाबले आज तक कोई पत्रकार नहीं हुआ है इसीलिए उनके नाम से यह संगठन तैयार किया गया था उनकी लखनी स्मृतियां कर शैली को संचालित करने के लिए मध्य प्रदेश में संगठन लगातार कार्यकर्ता रहा ।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कमेटी में सभी समाज के लोगों को लेकर चलने का संकल्प है । अन्य पत्रकार संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष ही अधिकांश सभी संगठनों के अध्यक्ष लगातार बने रहते हैं लेकिन संस्थापक अध्यक्ष
(श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी )
द्वारा कभी भी एक अधिकार का उपयोग नहीं किया है और इस संगठन के प्रदेश में लगभग 11 वर्षों में पांच प्रदेश अध्यक्ष बदले गए और वर्तमान में कार्यवाहक अध्यक्ष दैनिक समाचार पत्र भूमिका भास्कर सागर से प्रकाशित होता है जिसके सत्य अधिकारी संपादक श्री आशीष जैन जी इसके अध्यक्ष के रूप में काम करते आ रहे हैं । उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश के लगभग 15 जिलों में कार्यकारिणी ने बहुत अच्छा कार्यक्रम किया है वह बधाई के पात्र हैं।
लेकिन फिर भी संस्था का स्थापना दिवस 22 जनवरी 2013 है और आने वाले 22 जनवरी 2025 को इसकी स्थापना दिवस राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी करना है इसलिए 31 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश की सभी कार्यकारणी भंग की जाती हैं।
1 जनवरी 2025 से गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब संगठन की नई कार्यकारिणी 22 जनवरी 2025 को घोषित की जाएगी जिसके लिए प्रदेश के किसी भी कस्बा जनपद जिला और प्रदेश के जो भी पत्रकार इस संगठन को जिम्मेदारी से संभाल सकते हैं उनको अवसर है कि वह अपनी संपूर्ण जानकारी संस्थापक अध्यक्ष ( श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव बुंदेलखंड जिला छतरपुर मध्य) के मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर पर संपूर्ण जानकारी बायोडाटा भेजें जिससे कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा सके ।
प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष जो भी बनाए जाएंगे वह संपूर्ण प्रदेश में
जिला कार्यकारिणी
संभागीय कार्यकारिणी
ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी
नगरीय क्षेत्र कार्यकारिणी
का गठन कर सकते हैं
संगठन की सदस्यता शुल्क 0.00 रूपए रखी गई है अभी तक संगठन में सदस्यता शुल्क किसी का नहीं लिया गया है न भविष्य में लिया जाएगा
पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन पत्र में संपूर्ण जानकारी भरना और देना पड़ेगी
पहचान पत्र जारी करने का शुल्क प्रदेश कार्यकारिणी निर्धारित करेगी जिससे कि आप तक घर बैठे पहचान पत्र पहुंच सके ।
प्रदेश कार्यकारिणी को हर महीने एक बैठक आवश्यक रूप से करना होगी
संभाग जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी को 3 माह में बैठक आवश्यक करनी होगी बैठक की समीक्षा समय-समय पर प्रदेश कार्यकारिणी करती रहेगी
संगठन में अपराधी प्रवृत्ति, सजायाफ्ता , समाज विरोधी जाति धर्म के नाम पर समाज विरोधी कार्य करने विचार रखने वालों को स्थान नहीं दिया जाएगा ।
प्रतिभाओं को निखारने, विधाओं को प्रोत्साहन करने एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों समाजसेवियों पत्रकारों प्रशासनिक अधिकारियों राजनेताओं को संगठन की ओर से समय-समय पर सम्मानित करने का भी कार्यक्रम रखे जाते हैं ऐसे कार्यक्रमों में समाजसेवी संस्थान और समाज को आगे बढ़ाने वाले लोगों के जन सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होते हैं सक्षम पत्रकार कार्यक्रम में सहयोग करते हैं और ऐसे लोगों को ही जिम्मेदारियां सौंप जाती हैं जो संगठन के लिए समर्पित तन मन धन से कार्य करते हैं ।
विशेष आवाह्न
दिनांक 22 जनवरी 2025 को गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब संगठन का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है इसलिए प्रदेश के किसी भी नगर जनपद ब्लॉक जिला स्तरीय संभागीय और भोपाल क्षेत्र के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेबसाइट यूट्यूब चैनल से जुड़े पत्रकार साथी सभी को स्थान मिलेगा आप सभी लोग अपने-अपने बायोडाटा 10 जनवरी 2025 तक आवश्यक रूप से भेजने की कृपा करें ।
भोपाल क्षेत्र के दैनिक समाचार पत्र साप्ताहिक समाचार पत्र चैनल के संपादक संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए आवश्यक रूप से आवेदन भेजें ।
संतोष गंगेले कर्मयोगी
संस्थापक अध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब संगठन मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9893196874
