मोदी सरकार ने हर खेत, हर घर को पानी देने की ठानी है। (श्याम चौरसिया)

0
Spread the love

मप्र,राजस्थान,यूपी के कंठ तर और 06 लाख हेक्टर से अधिक खेतों की प्यास बुझा किसानों की तकदीर,तस्वीर बदलने वाली बेतवा-केन नदी जोड़ो योजना का भूमि पूजन pm मोदी ने खजुराहों में सम्पन्न इतिहासिक आयोजन में किया। भारत रत्न, पूर्व pm अटलजी के जन्मदिन पर मुख्य समारोह खजुराहो के अलावा मप्र के 55 जिलों में सुशासन के रूप में मनाया गया। जिला स्तर के अलावा तहसील, टप्पा, ग्राम पंचायत स्तर पर लोक कल्याण के विभिन्न समारोह सम्पन्न हुए। इन कार्यक्रमो में मंत्रियों,विधायको, जिला पंचायत – जनपद पंचायत अध्यक्षो, सरपंचों, सांसदों ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। आयोजनों में शामिल जनप्रतिनिधियों ने बीजेपी सरकार की जन उप्लब्द्धियो, संचालित योजनाओं से आम जन को मिले लाभों के उल्लेख किया।
Pm मोदी ने पानी को पारस बताते हुए कहाकि बेतवा-केन और चम्बल,पार्वती,कालीसिंध नदी जोड़ो योजना बुंदेलखंड, चम्बल, महाकोशल,मालवा, हाड़ौती की तकदीर,तस्वीर बदल देगी। पलायन रुकेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पर्यटन में उछाल आएगा। जल संकट से निजात मिलेगी। किसान समृद्ध होंगे। किसान अपने नोनिहालो को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे।
Pm ने मप्र की बीजेपी की मोहन सरकार के 01 साला कार्यकाल को जन उप्लब्द्धियो से भरा हुआ बताया। सरकार जन कसौटी प्रंखरी उतरी।
सुशासन दिवस पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा के पीपल चौराहा पर भारत रत्न अटल जी की प्रतिमा स्थापना का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन समारोह को राज्यमंत्री पंवार ने अटल जी के भव्य, दिव्य व्यक्तित्व, कृतित्व का विस्तार से उल्लेख किया। श्री पवार ने नदी जोड़ो योजना और पानी की महिमा का विस्तार से उल्लेख करते हुए जल संकट का स्थाई, निर्णायक समाधान की ग्यारंटी दी।
सनद रहे 03.50 लाख हेक्टर क्षमता की मोहनपुरा, कुंडलिया, पार्वती सिंचाई परियोजनाओं के आकार लेने के बाबजूद ब्यावरा, कुरावर,माचलपुर,खिलचीपुर, छापीहेड़ा आदि दर्जनों कस्बे मार्च आते आते भीषण जल संकट की चपेट में आ हाहाकार करने लगते है। ब्यावरा में जल सप्लाई के अंतर 04 दिन से घटा कर प्रतिदिन/ एक दिन छोड़ करने के लिए 36 करोड़ की मोहनपुरा पेयजल योजना शीघ्र साकार होने का वचन दिया। परियोजना के टेंडर हो चुके है। 02 राष्ट्रीय राजमार्गों के संगम ब्यावरा में ट्रामा सेंटर सत्यापन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। सड़कों के बिछते जाल से ग्रामो में परिवहन,यातायात सुगम होने का लाभ आम जन , विद्यार्थियों, युवाओं को मिला है। रोजगार बढ़ा है।
समारोह को पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादब, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने भी संबोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481