मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरणविद पद्मश्री श्रीमती गौड़ा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री, श्रीमती तुलसी गौड़ा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कर्नाटक निवासी पर्यावरणविद श्रीमती तुलसी गौड़ा के निधन से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में शून्यता उत्पन्न हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्रीमती गौड़ा ने बचपन से लेकर आज तक अपने अथक प्रयासों एवं प्रकृति प्रेम की भावना के साथ अनगिनत पौधे लगाकर पर्यावरण को संरिक्षत करने में अहम योगदान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन एवं पर्यावरण प्रेमियों को यह गहन दु:ख सहन करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481