भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

0
Spread the love

भोपाल, 17/12/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व रीवा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रद्धेय केशव प्रसाद पांडेय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय केशव प्रसाद पांडेय जी का जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन की सेवा में योगदान अतुलनीय है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय केशव प्रसाद पांडेय जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। श्रद्धेय श्री केशव प्रसाद पांडेय जी ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। जनसेवा के लिए उनका संघर्ष, हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481