इंदौर में एनजीओ शक्ति फाग उत्सव व होली मिलन समारोह 22 मार्च को

0
Spread the love


इंदौर। प्रदेश ही नही देश में पहली बार सभी एनजीओ मिल कर इंदौर में एनजीओ शक्ति फाग उत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन कर रहे है, आयोजन में भोपाल, हरदा, ग्वालियर, उज्जैन, देवास सहित पूरे मध्यप्रदेश से एनजीओ हिस्सा ले रहे है, फाग उत्सव व भजन संध्या के लिए पूरे भारत में चर्चित भजन ये चमक, ये देमक फेम पंडित सुधीर जी व्यास का आमंत्रित किया है,
फाग उत्सव में संस्थाओं की गतिविधियों से जुड़े कई स्टॉल्स भी लगेंगे इंदौर के भी 200 से अधिक एनजीओ इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, पुरे आयोजन को मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ अपने सहयोगी एनजीओ के साथ आयोजित कर रहा है, जिसमे सभी एनजीओ बड़चड़ के सहयोग भी कर रहे है, आयोजन 22 मार्च शाम 7 बजे से गांधी हाल में रखा जाएगा।
भोपाल मध्य प्रदेश से समाज सेवी पर पीड़ा संस्था के राधेश्याम साबू एवं जनसंवेदना कल्याण समिति के राधेश्याम अग्रवाल भी इस आयोजन में अपने सहभागियों के साथ सम्मिलित होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *