आज विश्व शौचालय दिवस
आज विश्व शौचालय दिवस है। मै इस ग्रुप के माध्यम से अवगत कराना चाहूँगा कि भोपाल में पब्लिक टायलेट 12 घंटे ही खुले रहते हैं और आज ये खबर भास्कर में भी प्रकाशित हुई कि भोपाल में कुल 13 यूरीनल टायलेट है और इंदौर में हर 500 मीटर पर एक यूरीनेल टायलेट मिल जाता है इसलिए भी इंदौर स्वच्छता में नम्बर वन है । अब मै एक अनुभव बताता हूँ मै पार्ट टाईम कैब चलाता हूँ और मेरे पास रात 10 बजे एक बुकिंग आई प्लेटिनम प्लाजा से 10 नम्बर मार्केट की मै पहुँचा तो एक फैमिली थी तभी वो भैय्या ने मुझसे बोला आगे किसी पब्लिक टायलेट पर गाड़ी रोक लेना मेरी वाईफ को वाशरुम जाना है मैने कहा ठीक है और मैं गाड़ी चलाने लगा रास्ते में तीन पब्लिक टायलेट पड़े पर सबके सब बंद फिर मैने गाड़ी लिंक रोड़ नम्बर 3 पर सीएनजी टैंक पर रोकी और बोला आप वहाँ का टॉयलेट यूज कर लीजिए अगर नगर निगम इस ओर ध्यान दें तो कई फीमेल की समस्या का समाधान हो जाएगा और स्वच्छता में भोपाल भी नम्बर 1 आ सकता है
