15 लाख रुपये ठगने वाली 2 युवतियों को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 6 नवंबर 2024 को फरियादिया उम्र 47 साल निवासी शीतल धाम मिसरोद स्थाई पता जिला नरसिंहपुर द्वारा महिला थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि सौम्या उर्फ रश्मि मोनिका उर्फ रश्मि साहू नाम की दो लड़कियां है जो कि मेरे पति को ब्लैकमेल करके अभी तक 13 से 15 लाख रुपए ले चुकी है एवं हमारी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है, तब मैंने अपने पति से पूछा कि घर का सारा पैसा कहां जा रहा है आप क्या कर रहे हो, तब मेरे पति ने बताया कि सौम्या उर्फ रश्मि एवं मोनिका उर्फ रश्मि नाम की दो लड़कियां ब्लैकमेल कर रही है, उन्होंने उसके कुछ फोटो, वीडियो बना लिए हैं जिनको व्हाट्सएप करने की धमकी देकर बार-बार उनसे अलग-अलग चीजों के डिमांड करती रही है बदनामी के डर से उनकी डिमांड अभी तक पूरी की किंतु वह उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं कर सकता हैl
तब फरियादिया द्वारा सौम्या से संपर्क किया गया जिसने फरियादिया को जान से मारने की धमकी दी जिस पर से महिला थाना में धारा 308 (2) (7), 351(4)3(5) BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गयाl
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपी युवतियों को गिरफ्तार करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे l
उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये ठगने वाली दोनों युवतियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैl
विवेचना के दौरान महिला थाने की टीम द्वारा सौम्या उर्फ रश्मि को उसके मकान वसुंधरा अपार्टमेंट सुरेंद्र नगर भोपाल से गिरफ्तार किया गयाl जिसके कब्जे से एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल 2,40,000/- रुपए जप्त किए गएl साथ ही देर रात मोनिका उर्फ रश्मि ने थाने आकर सरेंडर कियाl दोनों आरोपिया को माननीय न्यायालय पेश किया गया है l
सराहनीय भूमिका:- महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अंजना दुबे, उपनिरीक्षक महेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक राम कुशल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक खुशबू चंदेल, आरक्षक रीना अहिरवार, आरक्षक रितु ठाकुर, आरक्षक प्रमोद सोनीl
