लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं

0
Spread the love

लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व रौशनी के साथ ही जीवन में खुशी और समृद्धि की सौगात लेकर आता है।

मंत्री श्रीमती उईके ने सभी से अपील की कि इस दीपावली स्थानीय छोटे पथ विक्रेताओं से दीपक एवं अन्य पूजन सामग्री खरीदकर हर वर्ग की दीवाली को खुशियों से भरें। आइए, हम अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लें, ताकि इस पर्व की रोशनी सबके जीवन में पहुंचे। हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के लिए बड़ी खुशी का कारण बन सकते हैं।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि दीपावली का असली संदेश यही है कि हम सकारात्मकता और सहयोग के साथ आगे बढ़ें। इस साल दीपावली पर हम अपने सपनों को साकार करने के लिए नए संकल्प लें और प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481