उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दी 69वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है। हमारा प्रदेश सभी नागरिकों को राज्य की समृद्धि इतिहास और संस्कृति की याद दिलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश विविधता और सौदर्भ से भरा है और हमें इसकी रक्षा और संरक्षण करना चाहिए।
श्री देवड़ा ने कहा कि इस स्थापना दिवस को एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ मनाएं और मध्यप्रदेश को एक बेहतर भविष्य की ओर ले चलें।
