भोपाल; सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

0
Spread the love

श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय के बाद अब गोलघर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर तड़िक चालक यंत्र की केबल काट ले गया। राज्य संरक्षित स्मारक को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए मप्र पर्यटन विकास निगम ने यह यंत्र लगवाया है। इस तरह से केबल चोरी होना गोलघर की सुरक्षा में गहन चूक मानी जा रही है।

गोलघर के तकनीकी सहायक प्रभारी डॉ. अहमद अली की शिकायत के बाद शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि 22 अक्टूबर को स्मारक के निरीक्षण के दौरान केबल चोरी का पता लगा। सुरक्षा में तैनात गार्ड भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे पाया।

सुरक्षा गार्ड ने बताया, परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण के साथ भवन संधारण का काम किया जा रहा है। चोर का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। परिसर में मजदूरी करने वालों से भी पूछताछ की गई है। गोलघर के स्टाफ ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

स्टेट म्यूजियम में भी घुस चुका है चोर

भोपाल के स्टेट म्यूजियम में 3 सितंबर को एक चोर घुस गया था। वह रविवार को घुसा था और सोमवार को पूरा दिन वहां रहा था। इस दौरान उसने 15 करोड़ रुपए कीमत के पुरातात्विक आइटम्स चुरा लिए थे। हालांकि दीवार फांदने के चक्कर में उसका पैर टूट गया था।

मंगलवार सुबह जब कर्मचारियों ने म्यूजियम का ताला खोला तो अंदर दो कमरों में गैलरी के कांच टूटे थे। सामान गायब था। दालान में एक युवक बेहोश पड़ा मिला था। उसके पास से बैग में 2000 साल पुराने गुप्तकालीन, ब्रिटिश और नवाबी काल के सोने के सिक्के पाए गए। जेवर, बर्तन और दूसरी पुरानी कीमती चीजें भी मिलीं थीं।

इसलिए महत्वपूर्ण है गोलघर… जानकारों की मानें तो गोलघर (तब गुलशन ए आलम) का निर्माण 1868 से 1901 के बीच हुआ। इसे ज्योमेट्री डिजाइन का बेहतर नमूना बताया जाता है। गोलघर में जाने के लिए 32 दरवाजे हैं। वर्तमान में यह राज्य संरक्षित स्मारक में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481