MP में 43° की झुलसाती गर्मी में लग रहे स्कूल

0
Spread the love

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख हो चुके हैं। पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आसमान से बरसती इस आग के बीच बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे उनका हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप और पसीने से तर-बतर बच्चे अब एक ही मांग कर रहे हैं- “सीएम अंकल, बहुत गर्मी है, अब तो छुट्टियां कर दीजिए!

मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है। रायसेन और अनूपपुर में स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 तक कर दिया गया है। डिंडौरी में भी नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगाए जाएंगे।

मैहर में भी कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यहां अब नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही लगेंगे।

नर्मदापुरम में 43 डिग्री, रतलाम में 42 डिग्री तापमान

गुरुवार को नर्मदापुरम का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सीजन का सबसे ज्यादा है। वहीं, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में लू जैसे हालात रहे। नर्मदापुरम के बाद रतलाम दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।

दमोह-मंडला में 42 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री, मलाजखंड, टीकमगढ़-छिंदवाड़ा में 41.5 डिग्री, उमरिया-श्योपुर में 41.4 डिग्री, धार-खजुराहो में 41 डिग्री, सतना में 40.9 डिग्री, खरगोन में 40.8 डिग्री, सागर में 40.7 डिग्री, दतिया-सीधी में 40.6 डिग्री, खंडवा-बैतूल में 40.5 डिग्री, सिवनी-रीवा में 40.4 डिग्री और नौगांव में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

देखिए तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481