एम्स, अलकापुरी-डीआरएम स्टेशन पर पहुंचे मेट्रो एमडी

0
Spread the love

भोपाल के हबीबगंज नाका और डीआरएम तिराहे पर 600 टन वजनी दो स्टीज ब्रिज की लॉन्चिंग के बाद अब पूरा फोकस मेट्रो स्टेशनों पर है। भोपाल मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य शनिवार को एम्स, अलकापुरी और डीआरएम स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया।

एमडी चैतन्य ने मेट्रो ऑफिस में सभी सिविल-सिस्टम कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। उन्होंने बाकी बचे काम को जल्दी पूरा करने को कहा। ताकि, कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम को जल्दी भोपाल बुलाया जा सके।

एमडी ने स्टेशनों और ट्रैक का निरीक्षण किया एमडी चैतन्य ने मीटिंग के बाद स्टेशनों और ट्रैक का निरीक्षण भी किया। वे सबसे पहले एम्स स्टेशन पहुंचे। जहां एम्स अस्पताल की ओर बन रहे एंट्री-एग्जिट गेट को देखा। इसके बाद कान्कोर्स लेवल पर मेट्रो परिचालन के लिए जरूरी जैसे- सिस्टम रूम्स, टेलीकॉम इक्विपमेंट रूम, सिगनलिंग रूम, स्टेशन कंट्रोल रूम, एएसएस एवं प्लेटफॉर्म लेवल पर ट्रैक, शेड (PEB), थर्ड-रेल शामिल हैं।

मेट्रो एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने शनिवार को सुभाषनगर मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया।
मेट्रो एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने शनिवार को सुभाषनगर मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया।

डीएमआर ऑफिस के निर्माण कार्य को भी देखा एमडी ने अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशन पर चल रही निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। वहीं, शेष बचे कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कहीं।

डीएमआर-केंद्रीय स्कूल स्टेशन के पास से हटेगी बेरिकेडिंग एमडी चैतन्य ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं, वहां बेरिकेडिंग हटाने की बात कही। इस पर कॉन्ट्रैक्टर ने कहा कि डीआरएम ऑफिस स्टेशन और केंद्रीय स्कूल स्टेशन के पास से जल्दी बेरिकेडिंग हटा ली जाएगी।

एमडी ने एम्स मेट्रो स्टेशन पर चल रहे कामों को देखा और उन्हें जल्दी पूरा करने की बात कहीं।
एमडी ने एम्स मेट्रो स्टेशन पर चल रहे कामों को देखा और उन्हें जल्दी पूरा करने की बात कहीं।

सुभाषनगर डिपो भी पहुंचे एमडी चैतन्य एमडी चैतन्य प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण करने के बाद सुभाषनगर डिपो भी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासनिक भवन, सिगनलिंग इक्विपमेंट रूम (SER), टेलीकॉम ईक्विपमेंट रूम (TER), कंट्रोल रूम, इन्स्पेक्शन-बे, वाशिंग एरिया, रिपेयर-बे, सब-स्टेशन और स्विच यार्ड, टेस्ट ट्रैक आदि के निर्माण का निरीक्षण किया। मेट्रो ट्रेन परिचालन में डिपो की महत्ता को ध्यान में रखते हुए डिपो में शेष बचे सिविल और सिस्टम वर्क को भी जल्दी पूरा करने को कहा।

मेट्रो स्टेशनों के बाकी बचे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश देते एमडी चैतन्य।
मेट्रो स्टेशनों के बाकी बचे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश देते एमडी चैतन्य।

ये अफसर रहे मौजूद निरीक्षण के दौारान सिस्टम निदेशक शोभित टंडन, प्रोजेक्ट्स निदेशक अजय गुप्ता, सिविल महाप्रबंधक संजय सिंह समेत अन्य अफसर और कॉन्ट्रैक्टर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481