महिला अपराध को लेकर कांग्रेस का सामूहिक उपवास
मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों (यौन प्रताड़ना के प्रकरण) को लेकर रोशनपुरा चौराहे, भोपाल में कांग्रेसियों का सामूहिक उपवास शुरू हुआ, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के सभी धड़ों के नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। यह पहला मौका है जब किसी आंदोलन में कांग्रेस के सभी धड़ों के नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
सबसे भ्रष्ट प्रदेश में से है मध्य प्रदेश-कमलनाथ कांग्रेस के एक दिन के उपवास में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां कुछ देर तक रुकने के बाद वापस चले गए। इससे पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान हो या नौजवान सब परेशान हैं। देश में सबसे भ्रष्ट प्रदेशों में मध्य प्रदेश है।
प्रदेशभर से शामिल हुए कांग्रेसी
प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिनको लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री पर निशाना साध रही है। सामूहिक उपवास में प्रदेशभर से कांग्रेसी हुए। इसके अलावा एआईसीसी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ उपवास में हुए।
पीसीसी ने कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिलाध्यक्ष को 100-100 कार्यकर्ताओं को साथ लाने का लक्ष्य दिया था। साथ ही पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारियों, प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल और सेक्टर अध्यक्षों समेत सभी जनप्रतिनिधियों को उपवास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल बुलाया गया है।
