भारतीय जनता पार्टी

0
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में मुख्मयंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री अरूणोदय चौबे, गुन्नौर पूर्व विधायक श्री शिवदयाल बागरी एवं अलिराजपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री कमरूद्दीन सहित कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री नागरसिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, सागर जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरौठिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481