कोहली से आगे निकले पंड्या, 5वीं बार सिक्स मारकर जिताया

0
Spread the love

भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। ग्वालियर में टीम ने 128 रन का टारगेट 49 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

सोमवार रात हार्दिक पंड्या ने सिक्स मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई, उन्होंने करियर में 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया है। इस मामले में पंड्या ने विराट कोहली (4 बार) को पीछे छोड़ा दिया है। वहीं, अर्शदीप सिंह ने टी-20 में 11वीं बार 3 विकेट लिए। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा।

भारत-बांग्लादेश मैच के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. 49 गेंद बाकी रहते जीता भारत बांग्लादेश ने ग्वालियर में 19.5 ओवर बैटिंग करने के बाद 127 रन बनाए। भारत ने यह टारगेट 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा रन का टारगेट इतनी कम गेंदें बाकी रहते हासिल किया। भारत की पारी में 49 गेंदें बाकी रहीं। इससे पहले 2016 में टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन का टारगेट 41 गेंदें बाकी रहते हासिल किया था।

2. हार्दिक ने 5वीं बार लगाया विनिंग सिक्स हार्दिक पंड्या ने 12वें ओवर में मिड-विकेट की दिशा में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने 5वीं बार विनिंग सिक्स लगाया। भारत को छक्का लगाकर जीत दिलाने के मामले में हार्दिक पहले नंबर पर पहुंच गए। उनके बाद विराट कोहली ने 4 बार भारत के लिए विनिंग सिक्स लगाया है।

3. अर्शदीप ने 11वीं बार 3 विकेट लिए भारत के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने महज 14 रन देकर 3 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ अर्शदीप टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 बार 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके बाद कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए 10-10 बार मैच में 3 विकेट लिए हैं।

4. भारत से 117वें खिलाड़ी ने डेब्यू किया बांग्लादेश के खिलाफ भारत से मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने डेब्यू किया। इसी के साथ भारत से 117 खिलाड़ियों ने टी-20 खेल लिया। टी-20 में एक टीम से सबसे ज्यादा डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में भारत पहले नंबर पर पहुंच गया। पाकिस्तान से 116 खिलाड़ियों ने टी-20 डेब्यू किया है।

5. मयंक ने मेडन ओवर से की शुरुआत 22 साल के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने टी-20 और इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मेडन ओवर से की। उन्होंने पारी का छठा ओवर तौहिद हृदॉय के खिलाफ मेडन फेंक दिया। वह टी-20 करियर का पहला ही ओवर मेडन फेंकने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले 2022 में अर्शदीप सिंह और 2006 में अजीत अगरकर ऐसा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481