भदेवरा में धूमधाम से निकलेगी शिव जी की शोभायात्रा
भदेवरा । जौनपुर जिले के भदेवरा गांव में 8 मार्च महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारिया की जा रहीं हैं। इस दिन यहां नगहर बाबा मंदिर प्रांगण से विशाल शोभा यात्रा और रैली प्रारंभ होगी जो सभी बस्तियों और मंदिरों से होकर कई गांवों से गुजरेगी।
गांव के लोकप्रिय समाजसेवी और शिवभक्त उदय भान सिंह ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाने के लिए भदेवरा, भूइली,व मनिहा गांव के शिवभक्तों ने एक साथ मिलकर शोभायात्रा निकालने की तैयारी की है। नगहर बाबा मंदिर से शुरु होने वाली शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर शिवमहिमा और भजनों की धूमधाम रहेगी। काली मंदिर ,दुर्गामंदिर, शिवमंदिर, और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक स्थलों से गुजरने वाली इस शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। शिव रात्रि के इस अनूठे चल समारोह में शामिल युवा भगवान शंकर के विभिन्न रूपों में स्वांग रचे हुए रहेंगे। डमरू, मंजीरा,शंख और घंटा की थाप पर थिरकते युवा लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। विभिन्न स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा जिसमें ठंडाई की व्यवस्था भी होगी। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी किया जाएगा। जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।
इस चल समारोह के संचालन की व्यवस्था सभी गांवों के प्रतिष्ठित लोग मिल जुलकर संभालेंगे।इनमें सर्वश्री राजेन्द्र उपाध्याय, चंद्रभान पाठक, राजेश चौबे, नीरज गौड़, पन्ना चौरसिया, अनिल सिंह, रवीन्द्र चौबे, अभिषेक राजभर, धनंजय सिंह, शिव प्रताप सिंह, विजय दुबे, अशोक सिंह, रामबृज सिंह, मनोज सिंह, श्रीनाथ श्रीवास्तव, नीतेश सिंह, कैलाश सिंह,ब्रह्मानंद चौरसिया,विजय चौबे, बबलू चौरसिया,आदर्श चौरसिया, कुंदन प्रजापति और अन्य प्रतिष्ठित जन भी शामिल रहेंगे।
