दादी नीतू कपूर को देखकर राहा ने बजाई ताली

0
Spread the love

रविवार देर रात बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। इस मौके पर पहली बार राहा ने पैपराजी को देखकर हाय किया।

वहीं जैसे ही राहा की दादी नीतू कपूर एयरपोर्ट पर पहुंचीं राहा उन्हें देखकर ताली बजाने लगीं। स्टार किड राहा के ये क्यूट मोमेंट कैप्चर हो गए और अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दादी नीतू कपूर को देखकर तालियां बजातीं राहा।
दादी नीतू कपूर को देखकर तालियां बजातीं राहा।
राहा का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
राहा का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

राहा ने दादी को दी क्यूट सी स्माइल वीडियो में नजर आया कि आलिया और रणबीर एयरपोर्ट चैक इन पर बिजी थे। इस दौरान आलिया, राहा को अपनी गोद में लिए नजर आईं। तभी पीछे से रणबीर की मां नीतू कपूर वहां पहुंच गईं।

दादी को देखते ही राहा ने क्यूट सी स्माइल दी और फिर वो ताली बजाने लगीं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शंस दिए हैं।

इससे पहले राहा ने पैपराजी को देखकर हाय भी किया।
इससे पहले राहा ने पैपराजी को देखकर हाय भी किया।

यूजर्स बोले- अरे राहा तो बड़ी हो गईं इस वायरल वीडियो को देख जहां एक यूजर ने लिखा, ‘राहा तो बड़ी हो गई।’ वहीं एक ने लिखा, ‘कुछ साल बाद दीपिका (पादुकोण) भी अपनी बेटी को साथ में लेकर ट्रैवल करेंगी।’

कमेंट सेक्शन में जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि राहा, ऋषि कपूर जैसी ही दिखती हैं। वहीं कुछ का मानना है कि वो बड़ी होकर आलिया भट्‌ट जैसी दिखेंगी।

फैंस ने राहा के इस वीडियो पर कुछ इस तरह रिएक्ट किया।
फैंस ने राहा के इस वीडियो पर कुछ इस तरह रिएक्ट किया।

नवंबर 2022 में हुआ था राहा का जन्म मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपूर फैमिली वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हुई है। हालांकि, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है कि वो कहां गए हैं।

आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी के 8 महीने बाद नवंबर में कपल राहा के पैरेंट्स बने थे।

बुआ करिश्मा ने भी शेयर किए फैमिली फोटोज राहा के इस वीडियो के अलावा उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यह तस्वीर राहा की बुआ करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

तस्वीर में राहा हरे रंग का लहंगा पहने पापा रणबीर की गोदी में बैठी नजर आ रही हैं।
तस्वीर में राहा हरे रंग का लहंगा पहने पापा रणबीर की गोदी में बैठी नजर आ रही हैं।

कपूर फैमिली के कई मेंबर्स नजर आए करिश्मा ने घर पर हुए गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की यह फोटो शेयर कर लिखा, ‘मोदक और मैमोरीज’। तस्वीर में करिश्मा के अलावा करीना, रणबीर, रणधीर और बबीता कपूर व अरमान-आदर समेत कपूर फैमिली के कई मेंबर्स नजर आ रहे हैं। राहा के कजिन जेह और तैमूर भी इस सेलिब्रेशन में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481