दादा और पोती की किताबों का विमोचन

0
Spread the love

भोपाल 14 सितंबर 2024

राजधानी भोपाल में आज कवि ओम बबेले के कविता संग्रह कामना से काल हारा और बाल लेखिका रेवा बबेले के कहानी संग्रह बापू की डगर का विमोचन आज भोपाल के राज्य संग्रहालय में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक श्री विजय बहादुर सिंह ने कहा कि श्री ओम बबेले की कविताएँ उनके हृदय की गहराई की अभिव्यक्ति है। श्री बबेले ने ऐसे समय पर छंद में कविता लिखी हैं जिस समय हिंदी के कवि छंद का त्याग कर पूरी तरह से नई कविता की ओर बढ़ गए हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञान चतुर्वेदी ने कहा कि रेवा बबेले ने अपनी किताब बापू की डगर के माध्यम से बच्चों के लिए नए गांधी का सृजन किया है। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि श्री ओम बबेले ने खड़ी बोली के साथ ही बुंदेली में भी सरस कवितायें लिखकर लोक मानस को बहुत गहराई से अंकित किया है।
लखनऊ से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार श्री देवनाथ द्विवेदी ने कहा कि वह पिछले 30 वर्ष से इन कविताओं के रचना प्रक्रिया के साक्षी है और निश्चित तौर पर यह कविताएँ हिन्दी साहित्य को समृद्ध करेंगी।
बबेले ने अपनी कविताओं का पाठ किया जिनमें से एक कविता भीड़ का ओढे कफन सरकार है और बुंदेली गीत जो वे कै रए वो हम केरए श्रोताओं ने बहुत पसंद किया।
रेवा ने कहा कि उसकी उम्र अभी छोटी है और वह ख़ुद को लेखक कहने की स्थिति में नहीं है। लेकिन उसकी एक ही इच्छा है कि महात्मा गांधी के बारे में जो भ्रांतियां बच्चों के बीच फैलायी जा रही है उन्हें समाज के विद्वान लोगों को दूर करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन में कवि चित्रा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481