स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय
सादर सूचनार्थ – जैसा कि आप सभी को विदित है दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के हॉल एवं कक्षों के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है तथा इस कारण ही 30 दिसंबर को होने वाला संग्रहालय का स्थापना दिवस का आयोजन इस बार हम 16 -17 मार्च को कर रहे हैं। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।यथासमय कार्ड भी आप तक पहुंचेगा। इस अवसर पर प्रकाशित हो रही स्मारिका के लिए हम आपसे सहयोग के रूप में आपकी पुस्तक का विज्ञापन चाहते हैं । हमने स्मारिका के क्वार्टर पेज का शुल्क ₹1500 ,आधे पृष्ठ का 3000 और पूरे पृष्ठ का ₹5000 शुल्क रखा है आप चाहे तो शुभकामना के रूप में भी हमें ₹1500 का सहयोग दे सकते हैं।आपके इस सहयोग से संग्रहालय परिवार को सम्बल मिलेगा।इस हेतु आप सुरेश पटवा जी से सम्पर्क कर सकते हैं।
