मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ;-आसनसोल से भाजपा कैंडिडेट पवन सिंह पीछे हटे; पाकिस्तान के नए PM की जुबान फिसली, खुद को विपक्ष का नेता बताया

0
Spread the love

कल की बड़ी खबर भाजपा की चुनावी लिस्ट से जुड़ी रही। एक प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, तो वहीं एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। एक खबर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रही। यहां शाहबाज शरीफ दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड का दौरा करेंगे।
  2. विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. आसनसोल से भाजपा कैंडिडेट पवन सिंह पीछे हटे, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने 4 सितंबर 2017 को भाजपा की सदस्यता ली थी। वे बिहार के आरा के रहने वाले हैं। चर्चा है कि वे आरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने 4 सितंबर 2017 को भाजपा की सदस्यता ली थी। वे बिहार के आरा के रहने वाले हैं। चर्चा है कि वे आरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के अगले ही दिन भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

वहीं दिल्ली भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। हर्षवर्धन चांदनी चौक से सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उनकी जगह प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है।

पहली लिस्ट में 195 नाम: भाजपा ने 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। सूची में 28 महिलाएं, 27 SC, 18 ST, 57 OBC नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट्स हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. प्रियंका गांधी दमन-दीव से चुनाव लड़ सकती हैं, हाईकमान ने डेटा जुटाने को कहा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दमन और दीव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका यहां से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। पार्टी आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कोई कैंडिडेट लिस्ट जारी नहीं की है। प्रियंका गांधी के UP के रायबरेली से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। ऐसे में रायबरेली सीट खाली है।

प्रियंका ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा: प्रियंका ने अब तक न तो लोकसभा, न ही विधानसभा का चुनाव लड़ा है। प्रियंका ने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा था, तब उन्होंने अपनी मां सोनिया के लिए प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। 2019 तक वे अमेठी और रायबरेली में सक्रिय रहीं। 2019 में उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर कांग्रेस महासचिव बनाया। 2023 में कांग्रेस ने प्रियंका से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, महाआरती के दौरान साथ दिखा अंबानी परिवार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान हुई महाआरती का वीडियो।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान हुई महाआरती का वीडियो।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, संजय दत्त और असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा जामनगर पहुंचे। महाआरती कार्यक्रम के दौरान पूरा अंबानी परिवार साथ दिखा। शाम को खुले आसमान के नीचे डिनर पार्टी हुई। इसके बाद सिंगर्स मोहित चौहान, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और हार्डी संधू ने परफॉर्म किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें PM बने, पहली स्पीच में खुद को विपक्ष का नेता बता दिया

प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते शाहबाज शरीफ।
प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते शाहबाज शरीफ।

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं। उन्हें नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। वहीं PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के पक्ष में 92 सांसदों ने वोट किया। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शाहबाज ने 1 घंटे 24 मिनट की स्पीच दी। भाषण की शुरुआत में ही उनकी जुबान फिसल गई। शाहबाज ने खुद को PM की जगह विपक्ष का नेता बता दिया।

दूसरी बार बने पाकिस्तान के PM: शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के PM चुने गए हैं। इससे पहले 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद वे प्रधानमंत्री बने थे। 8 फरवरी को चुनाव के बाद नवाज शरीफ की PML-N (पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज) और बिलावल भुट्‌टो की PPP (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) ने बहुमत हासिल करने के लिए गठबंधन किया। इस गठबंधन ने नवाज के छोटे भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को PM पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. गाजा में 22 लाख लोग भुखमरी की कगार पर, अमेरिका ने खाने के पैकेट पैराशूट से गिराए

अमेरिका ने गाजा के दीर अल बलाह इलाके में खाने के बॉक्स गिराए। लोग इन्हें लेने के लिए दौड़ पड़े। (क्रेडिट- न्यूयॉर्क टाइम्स)
अमेरिका ने गाजा के दीर अल बलाह इलाके में खाने के बॉक्स गिराए। लोग इन्हें लेने के लिए दौड़ पड़े। (क्रेडिट- न्यूयॉर्क टाइम्स)

यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक, गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है। वहीं अमेरिका ने जंग के बीच गाजा में पहली बार मदद पहुंचाई। अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट ने पैराशूट से खाने के बॉक्स गिराए। इन्हें लेने के लिए लोगों को समुद्र में दौड़ लगाते देखा गया। इन 66 बॉक्स में 38 हजार रेडी-टु-ईट मील्स पैकेट थे। अमेरिका का कहना है कि ये बस शुरुआत है, वह आगे भी गाजा में रह रहे फिलिस्तीनियों की मदद करता रहेगा।

जहां बक्से गिराए वहां 112 फिलिस्तीनियों की मौत हुई थी: अमेरिका ने मदद पहुंचाने का फैसला ऐसे समय लिया, जब 1 मार्च को खाना लेने पहुंचे लोगों पर इजराइली सैनिकों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनसे पता चल रहा था कि जहां फायरिंग हुई वह जगह समुद्र के पास ही थी। इस दौरान 112 लोगों की मौत हुई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: किसान 6 मार्च को दिल्ली जाएंगे, 10 को ट्रेन रोकेंगे: पंधेर बोले- देशभर से किसान आएंगे, पंजाब वाले शंभू-खनौरी बॉर्डर पर ही बैठेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: जहाज रोकने पर पाकिस्तान बोला- भारत ने गलत एक्शन लिया: कराची जा रहा चीनी शिप मुंबई में रोका था, मिसाइल से जुड़ी मशीनरी मिली (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: आखिरी कैबिनेट मीटिंग में मोदी बोले- जीतकर आइए, जल्दी मिलेंगे: 5 साल की योजनाओं और मोदी 3.0 के पहले 100 दिन की प्लानिंग पर चर्चा (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: भारतीय नौसेना के जहाज से जम्मू का नौसैनिक लापता: पिछले 6 दिन से कोई सुराग नहीं; कोच्चि से 25 फरवरी को रवाना हुआ था शिप (पढ़ें पूरी खबर)
  5. बिजनेस: अब फ्लिपकार्ट से भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे: कंपनी ने UPI सर्विस शुरू की, फ्लिपकार्ट पर पहले ऑर्डर पर ₹25 डिस्काउंट (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: भाजपा को तीसरी बार जिताने की अमेरिकी कार्यकर्ताओं की कोशिशें: ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ BJP भारत में 25 लाख कॉल करेगा, कहेगा- फिर मोदी सरकार बनाएं (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ताइवान के विदेश मंत्री ने भारतीय मीडिया को इंटरव्यू दिया: चीन बोला- उन्हें झूठ फैलाने का मंच ना दें, ताइवान का जवाब- हम कठपुतली नहीं (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

34 हजार बर्गर खाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिका के 70 साल के एक शख्स ने अब तक 34 हजार से ज्यादा बर्गर खाने का रिकॉर्ड बनाया है। फास्ट फूड के शौकीन डॉन गोर्सके पिछले 5 दशक से रोजाना बिग मैक हैमबर्गर खा रहे हैं। पहले वे हर दिन 9 बर्गर खाते थे, लेकिन अब वे रोजाना सिर्फ 2 बर्गर खाते हैं। डॉन ने बिग मैक बर्गर खाने की शुरुआत साल 1972 से की थी, जिसके बाद वे इसकी रसीद और बर्गर कंटेनर को सबूत के तौर पर जमा करते गए।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. संडे जज्बात-डिप्टी कलेक्टर का पद छोड़ा: चुनाव लड़ना था टिकट नहीं मिला; आज न MLA, न ही SDM; जिंदगी 10 साल पीछे हो गई
  2. भाजपा की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे की कितनी चली: कमजोर सीटों पर कांग्रेस से आए नेताओं पर भरोसा, क्या रहा टिकट का फॉर्मूला
  3. MP में भाजपा की पहली लिस्ट का एनालिसिस: शिवराज को दिल्ली का बुलावा; 5 सीटें क्यों छोड़ीं, 6 सांसदों के टिकट क्यों काटे, जानें सबकुछ…
  4. 16 साल की श्रद्धा को हीरोइन बनाना चाहते थे सलमान: बेटी की फ्लॉप फिल्मों पर शक्ति कपूर ने कहा था-उसके पापा के पास बहुत पैसा है
  5. भास्कर एक्सप्लेनर- सिर्फ मोदी नहीं, उम्मीदवारों से भी उम्मीद: पहली लिस्ट में 80% सांसदों के टिकट बरकरार; यूपी में 90% टिकट पिछले उम्मीदवारों को
  6. Male मैटर्स- महिलाएं पुरुषों पर भरोसा क्यों नहीं करतीं?: इतिहास में कब और कैसे ये हुआ कि आपने औरतों का विश्वास खो दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481