देश का मानसून ट्रैकर

0
Spread the love

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ और बारिश के चलते 2 दिनों में आंध्र में 9 और तेलंगाना में 10 लोगों की मौत हुई है।

दोनों राज्यों में 140 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। 54 से ज्यादा ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। NDRF की 26 टीमें तैनात की गई हैं। उफनती नदियों के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है।

आंध्र प्रदेश में 1998 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। विजयवाड़ा में 2.76 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है।

तेलंगाना में सूर्यपेट, भद्राद्री, कोठागुडेम, महबूबाबाद जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खम्मम के 110 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। हैदराबाद में आज स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

PM ने आंध्र और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात की
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से फोन पर बात कर राज्य के हालात की जानकारी ली। PM ने दोनों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

आंध्र CM बोले- बारिश ने राज्य को हिलाकर रख दिया है
सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारी बारिश ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। विजयवाड़ा और गुंटूर शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। विजयवाड़ा-गुंटूर नेशनल हाईवे और विजयवाड़ा-हैदराबाद नेशनल हाईवे भी बाढ़ से प्रभावित हैं। 100 से ज्यादा राहत शिविरों में 17 हजार लोग रह रहे हैं। बुडामेरु नदी उफान पर है। 1.1 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से बारिश और बाढ़ की तस्वीरें…

तेलंगाना के महबूबाबाद में ट्रैक के नीचे से मिट्टी बह गई। कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।
तेलंगाना के महबूबाबाद में ट्रैक के नीचे से मिट्टी बह गई। कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई कार डूब गईं।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई कार डूब गईं।
तेलंगाना के खम्माम में पलायर बांध के सारे गेट खोल दिए गए।
तेलंगाना के खम्माम में पलायर बांध के सारे गेट खोल दिए गए।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ में डूबी हुई कार और घर के बाहर बैठी हुई लड़कियां।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ में डूबी हुई कार और घर के बाहर बैठी हुई लड़कियां।
विजयवाड़ा में गर्दन तक पानी में डूबे लोग बच्चों को कंधे पर बिठाकर सड़क पार करते हुए।
विजयवाड़ा में गर्दन तक पानी में डूबे लोग बच्चों को कंधे पर बिठाकर सड़क पार करते हुए।
तेलंगाना के कुरनूल नागनूल में नदी में डूबते हुए व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचाया।
तेलंगाना के कुरनूल नागनूल में नदी में डूबते हुए व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचाया।
आंध्र प्रदेश के NTR जिले में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इस कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
आंध्र प्रदेश के NTR जिले में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इस कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
तेलंगाना के महबूबाबाद में NDRF की टीमें नाव से लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचीं।
तेलंगाना के महबूबाबाद में NDRF की टीमें नाव से लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचीं।
विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का चंद्रबाबू नायडू ने मुआयना किया। कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा हुआ है।
विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का चंद्रबाबू नायडू ने मुआयना किया। कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा हुआ है।

राजस्थान में बारिश ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
राजस्थान में मानसून ने अगस्त में नया रिकॉर्ड बना दिया है। अगस्त में 344mm बरसात हुई, जो साल 2011 से 2023 तक सबसे ज्यादा है। इस साल इतनी बारिश अब तक किसी भी महीने में नहीं हुई। इससे पहले साल 2016 में अगस्त में 277.7mm बरसात दर्ज हुई थी, जो पिछले 13 साल में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड था।

आज 15 राज्यों में भारी और 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार (2 सितंबर) को उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश और गुजरात समेत 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। ओडिशा में रविवार को भारी बारिश हुई। गंजम जिले में टोटा साही गांव में बारिश के कारण घर ढहने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।

देशभर से बारिश की तस्वीरें…

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।
असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर कमर तक पानी भर गया।
पटना में बाढ़ के चलते सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए लोगों ने नाव का सहारा लिया।
पटना में बाढ़ के चलते सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए लोगों ने नाव का सहारा लिया।
राजस्थान के धौलपुर के पार्वती डैम के 10 गेट खोले गए हैं। प्रदेश के कुल 238 बांध के गेट खोले गए हैं।
राजस्थान के धौलपुर के पार्वती डैम के 10 गेट खोले गए हैं। प्रदेश के कुल 238 बांध के गेट खोले गए हैं।

3 सितंबर को 16 राज्यों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 3 सितंबर को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्यों की मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: आज 5 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 3 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम; इसका असर 24 घंटे में

अच्छी बारिश की वजह से भोपाल में केरवा डैम के गेट खोले गए। उज्जैन में गंभीर बांध के गेट खोलना पड़े।
अच्छी बारिश की वजह से भोपाल में केरवा डैम के गेट खोले गए। उज्जैन में गंभीर बांध के गेट खोलना पड़े।

मध्य प्रदेश में बारिश कराने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन और देवास में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481