मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना स्थित श्री जुगल किशोर मंदिर में ‘‘श्रीकृष्ण पर्व‘‘ में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना स्थित श्री जुगल किशोर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां ‘‘श्रीकृष्ण पर्व‘‘ में शामिल होकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को भाजपा सरकार तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। पन्ना जिले के विकास की हर मांग को भाजपा सरकार पूरा करेगी। भाजपा सरकार भगवान श्रीकृष्ण का अनुसरण करते हुए धर्म के मार्ग पर चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पन्ना जिले का लगातार विकास कर रही है। पन्ना रत्नगर्भा धरती है, इस जिले के विकास को चार चांद लगाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने भजन भी गाए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
हिंदू समाज को बचाने बुंदेलखंड की धरती ने अग्रणी भूमिका निभाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पन्ना में भगवान श्री जुगल किशोर जी विराजे हैं। पन्ना वह धरती है, जिस पर जन्म लेने वाले हर बच्चे के जन्मस्थान के नीचे रत्नों का भंडार है। महाराजा छत्रसाल की धरती पर आकर मैं गौरव की अनुभूति कर रहा हूं। बुंदेलखंड की धरती ने हिंदू समाज को बचाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश के रहने वाले हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि इस धरती पर भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम दोनों ने अपनी लीलाएं दिखाई हैं। भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की तो भगवान श्रीराम जी ने वनवास का सबसे अधिक समय चित्रकूट में बिताया। भगवान श्रीराम जी और भगवान श्रीकृष्ण जी से जुड़े सभी स्थलों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार तीर्थ स्थल बनाएगी। कोई कुछ भी कहे, लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलना सिखाया है। श्रीकृष्ण ने परंपरा के खिलाफ बदलाव लाने का संदेश दिया है। उन्होंने कंस सहित कई असुरों का अंत कर कालिया नाग के फन पर मुस्कुराकर बुराई को समाप्त करने की हम सभी को सीख दी है।
मैं श्री जुगल किशोर भगवान और जनता के आशीर्वाद से कार्य कर रहा हूं – श्री विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पन्ना की जनता से कितना स्नेह है कि वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या और भगवान बलदाऊ की जन्म जयंती के अवसर पर पन्ना आकर भगवान श्री जुगल किशोर से आशीर्वाद लेकर आपको सौगात देने आए हैं। मध्यप्रदेश में पन्ना टाइगर रिजर्व ने विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड कायम किया है। पन्ना में मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, कृषि कॉलेज की सौगात भाजपा सरकार ने दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रयासों से एनएमडीसी की खदान शुरू हो रही है। मैं भगवान श्री जुगल किशोर और और यहां की जनता के आशीर्वाद से ही जनता की सेवा का कार्य कर रहा हूं। पन्ना में जल्द रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो रहा है, हवाई पट्टी और आधुनिक रूप से तैयार की जा रही है। भाजपा सरकार पन्ना का लगातार विकास कर रही है। श्री जुगल किशोर महालोक का बजट बढ़ाकर और बेहतर कार्य किया जाएगा। पन्ना के विकास को चार चांद लगाएंगे।
भगवान श्री जुगल किशोर का किया दर्शन
श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा का ग्वाल टोली ने नृत्य से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चना किया और आयोजन स्थल पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हल भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा का लाड़ली बहनों ने राखी भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री लखन पटेल, श्री दिलीप अहिरवार, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्री उमेश शुक्ला, विधायक श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री राजेश वर्मा, श्री प्रहलाद लोधी, श्री अरविन्द पटेरिया, श्रीमती ललिता यादव, जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र मिश्रा, छतरपुर जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रभान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शदानंद गौतम, श्री रामबिहारी चौरसिया, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री रामअवतार पाठक, श्री आशुतोष महदेले, श्रीमती उषा सोनी, श्री विवेक मिश्रा, श्री दीपेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता गुप्ता, श्री उमेश निगम, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री आशीष तिवारी, श्री विष्णु पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री रामायण लोध, श्री रविराज यादव, श्री अंकुर त्रिवेदी, जिला मंत्री श्री कमल लालवानी, श्री कैलाश गुप्ता, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती कविता रैकवार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।
