भवन विकास निगम, गतिविधियों का विस्तार कर उत्कृष्ट एजेंसी के रूप में बनाए पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भवन विकास निगम की गतिविधियों का विस्तार होना चाहिए जिससे निगम को सशक्त एवं उत्कृष्ट निर्माण एजेंसी की पहचान मिले। विभिन्न क्षेत्रों में भवनों के निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य उद्योगों की गतिविधियों से भी निगम का जुड़ाव होना चाहिए। भवन निर्माण के क्षेत्र में निगम द्वारा अभिनव कार्य की संभावनाओं को भी साकार किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में भवन विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भवन विकास से जुड़े 20 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का दायित्व भवन विकास निगम का है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निगम की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में बताया गया कि भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल और उज्जैन के मेडिकल कॉलेज के भवन सहित प्रदेश के कुछ सैनिक स्कूल के भवन बनाने का दायित्व भी निगम को दिया गया है। यही नहीं भारत सरकार द्वारा भी निगम को निर्माण एजेंसी के रूप में दायित्व दिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री डी.पी. आहूजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रजेंटेशन भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481