सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने श्री प्रभात झा के निधन पर किया शोक व्यक्त

0
Spread the love

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यनिकी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सदस्य श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि श्री प्रभात झा का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही पत्रकार जगत के लिये अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री झा ने पत्रकारिता के क्षेत्र से सार्वजनिक जीवन प्रारंभ कर आजीवन पार्टी और समाज की सेवा के लिए कार्य किया।

मंत्री श्री कुशवाह ने श्री प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों और समर्थकों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481