थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
दिनांक 13.05.26
– थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
आरोपी से चोरी की एक्सेस कीमती 50000 /- को बरामद कर किया जप्त
भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम मेंअतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर एक्टिवा को बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 13.05.26 को सलमान खान पिता अनीस खान उम्र 19 साल निवासी म.न. 39 नगर निगम ओफिस के पास रेजीमेंट रोङ थाना शहांजानाबाद भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12/05/2026 को मेरी गाङी सूजुकी एक्सेस क्र.MP04UH9082 भारत क्राकरी के पास कबाडखाना से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 224/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौराने तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भारत क्राकरी के पास कबाडखाना से स्कूटी चोरी करने वाला फुटेज मे दिखने वाले हुलिये का व्यक्ति आई अस्पताल के पास कबाडखाना रोड के आस पास घूम रहा है कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जुबेर शेख पिता अब्दुल नवेद उम्र 24 साल नि. जफर भाई का मकान गैस कांड कि मुर्ती के पास जे.पी. नगर थाना गौतम नगर भोपाल एवं उक्त प्रकरण मे चोरी गई एक्सेस मोपेड क्रं. MP04 UH 9082को चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – जुबेर शेख पिता अब्दुल नवेद उम्र 24 साल नि. जफर भाई का मकान गैस कांड कि मुर्ती के पास जे.पी. नगर थाना गौतम नगर भोपाल
भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि मुस्ताक बक्श,कार्यवाहक प्रआर 1206 पुष्पेन्द्र मिश्रा ,आरक्षक 4101 मोहित शिवहरे, आरक्षक 2569 संजेश परमार की सराहनीय भूमिका रही है
