बागेश्वरधाम_में_बिजली_चोरी
#बागेश्वरधाम_में_बिजली_चोरी ⚡🌞
भरी दोपहरी… 40 डिग्री तापमान… हजारों बल्बों की रोशनी से चमचमाती सैकड़ों दुकानें… शायद ही कोई ऐसी दुकान मिली हो जहां 5–10 बल्ब भरी दुपहरी में धूप से मुकाबला करते नजर न आ रहे हों। बिजली की बर्बादी का यह नज़ारा दिखा #DhirendraShastri के #बागेश्वरधाम में।
2 दिन पहले जाने का मौका मिला। लाखों-करोड़ों की कमाई के बावजूद बदइंतजामी अपनी जगह कायम है। लाखों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन कहीं जन-सुविधा (टॉयलेट) नजर नहीं आएंगे। पहाड़ की तलहटी में बसा यह स्थान है, लेकिन छाया के लिए एक पेड़ तक नजर नहीं आता। जिस तरह पहाड़ी को काटकर कब्जा किया जा रहा है, उसी तरह मानो बचे-खुचे पेड़ों को काटकर किराए पर देने के लिए हजारों दुकानें खड़ी कर दी गई हैं।
#धीरेंद्रशास्त्री जी, धाम के ट्रस्ट को यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और दान से इतनी कमाई होती है कि आपने 200 करोड़ का कैंसर अस्पताल बनाने का संकल्प लिया है — जो कि बहुत अच्छी बात है। लेकिन जरा सोचिए, इस बर्बादी से धाम में आने वाली जनता को क्या संदेश जा रहा है?
👉 खुलेआम लाखों की बिजली चोरी — वह भी आपके संरक्षण में? बेहद दुखद है।चोरी उतनी बड़ी बात नहीं, जितना दुखद प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी है।
#धीरेंद्र भाई, आप खुद को सनातन का पहरेदार बताते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि प्रकृति की पूजा तो सनातन धर्म का मूल आधार है।
1000 से ज्यादा दुकानें होंगी। शायद ही किसी दुकान में बिजली का मीटर दिखे। लेकिन कोई दुकानदार यह जिम्मेदारी नहीं निभाता कि उजाला होते ही लाइट बंद कर दे।
दुकानदारों से पूछा तो बताया गया:👉 “हमारी दुकानों में बंद करने का बटन ही नहीं है।”👉 “बल्ब तभी बंद होते हैं जब लाइट जाती है।”👉 “पंखा-लाइट सब कॉमन है, हम तो सिर्फ किराया देते हैं।”👉 “बिजली आश्रम की है।” हमें तो सिर्फ दुकान का किराया देना होता है।
हजारों रुपये किराए पर दुकान लेने वाले 80-90% दुकानदार उत्तराखंड, दिल्ली, गाजियाबाद, जम्मू-कश्मीर, मथुरा-वृंदावन और अन्य राज्यों से हैं। इस बर्बादी में किसी को कुछ गलत नहीं लगता — क्योंकि बिल देना ही नहीं है। कुछ दुकानें, होटल, होम स्टे जो निजी निजी घरों में भी हैं, वहां जरूर मीटर लगे हुए हैं — लेकिन बाकी जगह?
जब मंत्री, #मुख्यमंत्री सहित बड़े-बड़े नेता और अधिकारी धीरेंद्र शास्त्री के चरणों में हों, तो बिजली विभाग का कोई अधिकारी क्या कार्रवाई करेगा?
जबकि होना यह चाहिए कि:✔ हर दुकान पर व्यावसायिक मीटर कनेक्शन लगे✔ बिजली का सही बिल लिया जाए✔ संसाधनों का संरक्षण हो
#NarendraModi जी, आप खुद से 50 साल छोटे धीरेंद्र शास्त्री को छोटा भाई बताते हैं — आपसे निवेदन है कि अपने छोटे भाई को समझाइए कि इस तरह की चोरी और बर्बादी से #BageshwarDhamSarkar में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के बीच गलत संदेश जाता है।
#DrMohanYadav जी, आपकी भी श्रद्धा हो सकती है — लेकिन श्रद्धा अपनी जगह है और प्रदेश के संसाधनों की बर्बादी अपनी जगह। यह आपकी भी जिम्मेदारी है कि इस पर सख्ती से रोक लगाएं।
👉 यदि आप भी धर्म की आड़ में हो रही इस बर्बादी को गलत मानते हैं, तो कृपया #ShareThisPost 🙏
PMO India CM Madhya Pradesh #DhirendraKrishnaShastri
बागेश्वर धाम सरकार बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश
बागेश्वर धाम सरकार शिष्य परिवार
#ElectricityWaste #SaveNature #सनातन_और_प्रकृति #PublicAccountability #BageshwarDham सुनील सिंह बघेल
