मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026, 11:31 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक, भारत रत्न, श्रद्धेय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनका जीवन, ज्ञान-शिक्षा और मूल्य आधारित व्यवस्था का प्रेरणास्रोत है। श्रद्धेय राधाकृष्णन जी के आदर्श और विचार, युवाओं को शिक्षित-संस्कारित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
