नवागत शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी ने पदभार ग्रहण कर लिया

0
Spread the love

आज नवागत शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जी ने पदभार ग्रहण कर लिया है लेकिन इस गोल घेरे में जो अधिकारी महोदय बैठे हुए हैं ये कुछ माह पहले हमारे करैरा SDM रह चुके हैं l यह फोटो Collector Shivpuri से अपलोड किया गया तो मित्रों मुझे हमारा कुछ माह पूर्व रामनगर से करैरा 10 किलोमीटर पैदल यात्रा का संघर्ष याद आ गया l

दरअसल बात कुछ ऐसी है विगत कुछ महीने पहले हम 16 युवा साथियों के साथ करैरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे यह यात्रा रामनगर से करैरा पूर्णतः पैदल थी हम देश भक्ति नारे लगाते हुए हम कार्यालय पहुंचे ,

करैरा एसडीएम साहब जो इस फोटो में लाल घेरे में आज वर्तमान में शिवपुरी कलेक्ट में बैठे हुए हैं श्री अजय शर्मा जी हम सभी युवा साथियों की भेंट हुई l वह हमारा आवेदन लेने के लिए आए हमने अपने गांव की समस्या को महोदय के समक्ष रखा और निवेदन किया साहब 7 दिवस में समस्या का हाल हो जाए तो हम सभी ग्रामवासी आपके आभारी रहेंगे l लेकिन आज 7 दिवस क्या साथियों 7 माह बीत चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ l

हो सकता है साहब ऐसे छोटे-मोटे कार्य पर ध्यान नहीं देते हो वैसे भी यह कोई करोड़ों का प्रोजेक्ट थोड़ी ना था तो शायद साहब ने इस और ध्यान नहीं दिया अब हम कोई नेता तो नहीं जो करोड़ों की डील करें , खैर छोड़ो मुद्दे की बात पर आते हैं

हमने मांग की थी कि साहब गांव की सरकारी भूमि में से कुछ भूमि गौवंश की सेवा हेतु चिन्हित कर दीजिए क्योंकि मित्रों सड़क पर हर दिन हमारे गांव में गोवंश दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे तो हम लोगों ने विचार किया कि क्यों ना हम एक अस्थाई गौशाला गांव में खोलें जिससे गोवंश की सेवा कर सके
लेकिन आज तक उन्होंने इस विषय को शून्य काल मे छोड़ दिया अब नए कलेक्टर आए हैं तो उन्हें बधाई देने तो हमें कलेक्टेड जाना है तब कलेक्टर महोदय के सामने ही पूर्व करैरा एसडीएम साहब अजय जी से मुलाकात होगी अब देखते हैं आगे की कहानी क्या होगी l

– धीरज हरनामसिंह रावत

CM Madhya Pradesh Arpit Verma IAS
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP ,
#JansamparkMP
#shivpuri धीरज हरनाम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481