एमपी के परिवहन चेक पॉइंट्स पर 1700 करोड़ की वसूली
मध्य प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई 2024 को 47 परिवहन चेकपोस्ट बंद किए थे। दावा था कि इससे भ्रष्टाचार रुकेगा, लेकिन भास्कर की एक महीने की पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। अब उनकी जगह 45 ‘चेक पॉइंट्स’ पर पहले से अधिक संगठित तरीके से वसूली हो रही है। इस नेटवर्क की जांच के लिए भास्कर ने स्टिंग ऑपरेशन किया।
भास्कर के खुफिया कैमरे में वो चेहरे कैद हुए जो इस संगठित नेटवर्क को चला रहे हैं। इस तरह से चेक पॉइंट्स से सालाना 1700 करोड़ की कमाई हो रही है। आखिर कैसे चल रहा वसूली का पूरा खेल? कौन है इसके पीछे? कैसे ट्रांसपोर्टरों से होती है डील?
