“ऑपरेशन FACE” के तहत फर्जी सिम एक्टिव करने वाले 02 आरोपियो को सायबर क्राईम ब्राँच की टीम व्दारा किया गिरफ्तार
साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल
“ऑपरेशन FACE” के तहत फर्जी सिम एक्टिव करने वाले 02 आरोपियो को सायबर क्राईम ब्राँच की टीम व्दारा किया गिरफ्तार
✅आरोपीगणो ने अपने पीओएस से एक ही व्यक्ति के चेहरे पर 246 फर्जी सिम जारी की हैं ।
✅आरोपीगण व्दारा जारी सिमो में फर्जी आई.डी का उपयोग कर अलग अलग नाम व पते पर सिम जारी की गई है ।
✅विवेचना मे आये तथ्यो के आधार पर आरोपी पी.ओ.एस ने अपने पास सिम लेने आये ग्राहक का आई.डी प्रूफ की फोटो कापी कर फर्जी अलग अलग लोगो के नाम पर एक ही व्यक्ति के फोटो पर 250 के लगभग सिमें एक्टिव की है ।
✅आरोपीगणों के कब्जे से 02 मोबाईल , 02 लापु सिम जप्त किए गये है।
✅क्राईम ब्रांच भोपाल को गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों की जारी है तलाश ।
✅आरोपीगण व्दारा जारी फर्जी सिमो का उपयोग सायबर अपराध में होने के संबंध में जाँच की जा रही है ।
पुलिस आयुक्त(CP) श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Add CP अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमति मोनिका शुक्ला एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त (Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा ऑपरेशन FACE (Facial Authentication & Compliance Enforcement ) के अंतर्गत पुरे प्रदेश मे एक साथ एक ही चेहरे पर जारी फर्जी सिम विक्रेताओ व एजेंटस के विरूध्द कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया गया था सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम ने फर्जी सिम एक्टिव करने वाले 02 पीओएस एजेंटो को भोपाल से गिरफ्तार किया व अन्य की तलाश जारी है ।
घटनाक्रम:- दिनांक 24.02.2026 ऑपरेशन F.A.C.E. के संदर्भ में DOT (Department of Telecommuncation) से प्राप्त फर्जी सिम के चेहरे Unique Face वाले व्यक्ति एवं मिलीभगत में सम्मिलित POS धारक ऐजेंटो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु Operation F.A.C.E. (Facial Authentication & Compliance Enforcement) की तस्दीक की जाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । DOT (Department of Telecommuncation) के द्वारा वर्ष 2023 में Al (Artificial intelligence) आधारित Facial Recognition Tool (ASTR) के माध्यम से फर्जी मोबाईल सिम धारकों का डाटा प्रदाय किया गया है जिनमें एक ही व्यक्त्ति की चेहरे/Unique Face पर कम से कम 50 एवं उससे अधिक की संख्या में मोवाईल नम्बर नाम एवं पता बदल-बदल कर एक्टिवेट कराये गये है । जिनमें से 52 मो.नं. देवेन्द्र यादव पिता श्री मूलचंद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी-म.नं. 10,ग्वालियर वाली गली, पोस्ट ऑफिस के पीछे, बरखेडी, जहांगीराबाद, भोपाल मो.नं. 7869777171 द्वारा वेरिफाई कर जारी कियें गये हैं जिसमें देवेन्द्र यादव की फोटो लगी हुयी है , 03 मो.नं. मो. सैफ कुरैशी पिता हैदर कुरैशी निवासी- म.नं. 17, इस्लामपुरा, पंचायती मस्जिद, इतवारा रोड भोपाल मो.नं. 7489494959 द्वारा वेरिफाई कर जारी कियें गये हैं जिसमें मो. सैफ कुरैशी की फोटो लगी हुयी है देवेन्द्र यादव , सैफ कुरैशी एवं अन्य के विरुद्ध अपराध धारा 20 भारतीय न्याय संहिता, 66 सी आईटी एक्ट, 42(3)(e), 42(6) दूरसंचार अधिनियम 2023 के अंतर्गत दण्डनीय पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तरीका वारदात:- आरोपीयोगण पीओएस एजेंट है जब vi और idea कंपनी मर्ज हुयी तब कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा सिम बेचने पर आकर्षक ईनाम रपाशी देना शुअपने साथी फैजान के साथ मिलकर लगभग 250 सिमे एक्टिवेट की थी जिनके सभी फार्म पर फैजान की फोटो लगाई थी एवं पता व आई.डी. आधार, ड्राइविंग लायसैंस जो पहले से दूसरे लोगो(ग्राहको) के आरोपीगणो की दुकान में पङे रहते थे उन्ही के दस्तावेज लगाकर फर्जी नाम व पते खैफ फार्म में लिखकर फऱ्जी सिम एकेटीवेट करके बेचते थे ।
पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी देवेन्द्र यादव , सैफ कुरैशी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन मय 02 लापु सिमकार्ड जप्त किये गये हैं।
पुलिस टीम:- निरीक्षक सुरेश फरकले , उप. निरी. प्रमोद शर्मा , प्र. आर जावेद खान , प्र.आर. नरेन्द्र राजपुत , प्र.आऱ वलवान सिंह , आऱ नीलेश साहू, आर अशोक शर्मा, आर. सुनिल कुमार , आर, सुभम चौरसिया की सराहनिय भूमिका रही ।
-: नाम आरोपीगण :-
क्रं. नाम आरोपी शिक्षा जाहिरा व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड
1 देवेन्द्र यादव पिता श्री मूलचंद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी-म.नं. 10,ग्वालियर वाली गली, पोस्ट ऑफिस के पीछे, बरखेडी, जहांगीराबाद, भोपाल 10 वी पास पीओएस एजेंट निल
2 मो. सैफ कुरैशी पिता हैदर कुरैशी निवासी- म.नं. 17, इस्लामपुरा, पंचायती मस्जिद, इतवारा रोड भोपाल 12 वी पास पीओएस एजेंट निल
एडवायजरी
• सिम जारी कराते समय सिम विक्रेता (POS एजेंट) आपसे एक से अधिक बार प्रोसेस करने को कहे तो सजग रहे ।
• आपके आधार कार्ड से कितनी सिम जारी हुई है इसकी जानकारी DOT की वेबसाईट https://sancharsaathi.gov.in/ से मिल सकती है ।
नोटः- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राईम के हेल्प लाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे ।
