‘‘बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’’
दिनांक-11.03..2026
‘‘बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’’
आज दिनांक-11.03.2026 को श्री जितेन्द्र सिंह पॅवार पुलिस उपायुक्त यातायात, के मार्गदर्षन में भोपाल शहर के एमपी नगर 1.पीरगेट से जुम्मेराती से जनकपुरी, पुराना कबाडखाडा 2.वंन्दे मातरम से 10 नंबर मार्केट 3. करोंद के आसपास क्षेत्र 4. एमपी नगर के आसपास क्षेत्र आदि शहर के मुख्य मार्केट में नगर निगम एवं नगरीय पुलिस भोपाल की सयुक्त कार्यवाही की गई। जिनसें यातायात बाधित होकर दुर्घटनाए होती थी उक्त वाहनों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के अन्तर्गत नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा वाहनों पर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान संबंधित जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक यातायात, नगर निगम अतिक्रमणदस्ता एवं अन्य सहयोगी स्टाॅफ उपस्थित रहें। टीम द्वारा कार्यवाही के साथ में समझाइष दी गई की पुनः इस प्राकर सामान को बाहर न रखे। नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।
नगरीय पुलिस यातायात, भोपाल
