भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन दोबारा शुरू

0
Spread the love

होली के बाद राजधानी में बड़ा तालाब के किनारे 50 मीटर क्षेत्र का सीमांकन करने की कार्रवाई सोमवार से फिर शुरू कर दी गई। टीटी नगर एसडीएम कार्यालय की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर यह अभियान भदभदा स्थित सेवनिया गौंड क्षेत्र से शुरू किया। मंगलवार को भी टीम सीमांकन करेगी।

सीमांकन की शुरुआत जिस स्थान से की गई, वहां आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी के नाम दर्ज संपत्ति का एक हिस्सा भी एफटीएल (फुल टैंक लेवल) की सीमा में पाया गया है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले लोकायुक्त, आयकर विभाग और ईडी ने सौरभ शर्मा की संपत्तियों की जांच की थी, जिसके दौरान कई संपत्तियों को अटैच किया गया था।

सीमांकन की देखिए तस्वीरें…

सीमांकन के बाद जो निर्माण अतिक्रमण के दायरे में आ रहे, उन पर इस तरह से निशान बनाए गए।
सीमांकन के बाद जो निर्माण अतिक्रमण के दायरे में आ रहे, उन पर इस तरह से निशान बनाए गए।

सीमांकन के दौरान मौजूद राजस्व अमला।
सीमांकन के दौरान मौजूद राजस्व अमला।
नक्शा देखकर सीमांकन करता अमला।
नक्शा देखकर सीमांकन करता अमला।

सौरभ के सहयोगियों का आना-जाना था

सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर तथा शरद जायसवाल का इस जमीन पर आना-जाना रहता था। उनकी निगरानी में यहां रो-हाउस निर्माण का कार्य भी चल रहा था, हालांकि इन मकानों की दूरी मुख्य क्षेत्र से कुछ दूर बताई जा रही है।

इसी इलाके में जिला प्रशासन की टीम ने अन्य लोगों के करीब 10 अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगा दिए हैं। तहसीलदार कुणाल राउत ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 किमी में 10 अतिक्रमण मिले

नगर निगम, पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में तहसीलदार कुणाल रावत समेत राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की टीम ने सीमांकन किया। 1 किमी तक सीमांकन हुआ। इस दौरान 10 अतिक्रमण सामने आए। इनमें से 9 अतिक्रमण लोगों ने किए थे। इनमें फेंसिंग, स्विमिंग पूल, टीन शेड बनाकर अतिक्रमण किया गया। वहीं, सैर सपाटा का निर्माण भी एफटीएन से 50 मीटर के दायरे में आना पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *