राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक का सपना टूटा:10 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे, पायलट ने जयपुर ग्रामीण सीट पर दुबारा काउंटिंग कराने की मांग की

0
Spread the love

भरतपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव कुछ इस अंदाज में झूमीं। - Dainik Bhaskar

राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया। कांग्रेस ने 10 साल बाद जबरदस्त वापसी की है। शाम 4 बजे तक 25 लोकसभा सीटों पर आए रुझानों के अनुसार, 10 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे है। भरतपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने भाजपा के रामस्वरूप कोली को शिकस्त दी है। इसके बाद संजना ने जमकर डांस भी किया।

विश्वराज कुमारी की जीत अब तक की सबसे बड़ी
भाजपा 4 सीटों पर विजयी हुई है। जयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार 767 वोट, अजमेर से भागीरथ चौधरी 3 लाख 27 हजार 466 वोट, राजसमंद में महिमा विश्वराज कुमारी ने 3 लाख 90 हजार वोट, जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह ने करीब 1600 वोट से जीत दर्ज की है। विश्वराज कुमारी की जीत अब तक की प्रदेश की सबसे बड़ी है। अजमेर लोकसभा चुनाव सीट से भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी को हराया। उनको 7 लाख 41 हजार 151 मत मिले। कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी दूसरे नंबर पर रहे और उनको 4 लाख 13 हजार 685 मत मिले। भागीरथ चौधरी पिछली बार 4 लाख 16 हजार 424 वोट से जीते थे। इस बार ये जीत का अन्तर कम रहा। राव राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के अनिल चोपड़ा को हराया है।​​​​​​​

निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में प्रशासन का रवैया सवाल खड़े करता है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराई जाए।

पढ़िए, किस सीट पर कौन आगे…

सीट आगे पीछे कितने वोट से
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस 329991
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा ललित यादव, कांग्रेस 47943
बांसवाड़ा राजकुमार रोत, बीएपी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा 246915
बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय 112524
भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस रामस्वरूप कोली, भाजपा 53539
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस 353665
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस 54274
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा उदयलाल आंजना, कांग्रेस 383457
चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस देवेंद्र झाझड़िया 71265
दौसा मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस कन्हैयालाल मीणा, भाजपा 231701
श्रीगंगानगर कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस प्रियंका बैलान, भाजपा 87799
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस 331767
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, भाजपा अनिल चोपड़ा, कांग्रेस 5896
जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा वैभव गहलोत, कांग्रेस 201543
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा उर्मिला जैन, कांग्रेस 369508
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला, कांग्रेस शुभकरण चौधरी, भाजपा 17534
जोधपुर गजेंद्र शेखावत, भाजपा करण सिंह, कांग्रेस 113435
करौली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस इंदुदेवी, भाजपा 98264
कोटा ओम बिरला, भाजपा प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस 38958
नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी ज्योति मिर्धा, भाजपा 41156
पाली पीपी चौधरी, भाजपा संगीता बेनीवाल, कांग्रेस 244123
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा दामोदर गुर्जर, कांग्रेस 392223
सीकर अमराराम, सीपीएम सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा 70819
टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा 64949
उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा ताराचंद मीणा, कांग्रेस 259590

राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग जारी:प्रदेश में भाजपा को बढ़त; जानिए किस पर कौन आगे-कौन पीछे

बागीदौरा विधानसभा सीट पर बीएपी आगे
लोकसभा चुनावों के साथ-साथ बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ है। यहां भारतीय आदिवासी पार्टी के जयकृष्ण पटेल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के सुभाष तंबोलिया चल रहे हैं। यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। वे बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे खुद भी एक लाख से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

अभी

कांग्रेस विधायक बोले- बीजेपी प्रत्याशी को जिताने में जुटा प्रशासन

  • कांग्रेस विधायक (फुलेरा) विद्याधर चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार तानाशाही कर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी अंदर नहीं जाने दे रही है। जो सरासर गलत है।
  • हम जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से ही विधायक हैं। बावजूद इसके हमें हमारे प्रत्याशी से बात तक नहीं करने दी जा रही है और न ही प्रशासन का कोई व्यक्ति हमारी सुनवाई कर रहा है।
  • विधायक (सांगरिया, हनुमानगढ़) अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि अनिल चोपड़ा पर प्रशासन दबाव बनाकर 3000 से ज्यादा वोट खारिज करने की कोशिश में जुटा हुआ है, ताकि बीजेपी को 1500 वोट से जीता सके। इसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यहीं धरना देंगे। चाहे पुलिस हमें गिरफ्तार ही क्यों न कर ले। अब पीछे नहीं हटेंगे।

16 मिनट पहले

3 लाख 90 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

राजसमंद से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार महिमा विश्वराज कुमारी ने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 3 लाख 90 हजार वोट से हराया है। महिमा के पति विश्वराज सिंह भी नाथद्वारा से विधायक हैं। बीजेपी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए इस बार परिवार में ही टिकट दिया था।

36 मिनट पहले

सचिन पायलट बोले- प्रशासन ने दबाव में काम किया

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है, वह कई सवाल खड़े करता है। काउंटिंग की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा की जा रही है। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और परिणाम रोकना कई संदेह उत्पन्न करता है। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ पुनः काउंटिंग कराई जाए।

49 मिनट पहले

भरतपुर से संजना जाटव विजयी

भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रामस्वरूप कोली को हराया है। जीत की खुशी में संजना ने डांस भी किया।

03:37 PM4 जून 2024

अमराराम बोले- जनता ने समर्थन देकर संसद भेजा

  • अमराराम ने जीत के बाद भास्कर से बात करते हुए कहा- मैं सीकर का सांसद हो गया हूं। पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता, इंडिया अलायंस के नेताओं व जनता का धन्यवाद देता हूं। लोगों ने अपना समर्थन देकर सड़क से लेकर संसद तक भेजा है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
  • 10 साल में देश के संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को कुचलने का काम किया है। अब कुशासन समाप्त हो और जनता का शासन कायम हो।
  • मोदी ने एग्जिट पोल के नाम पर ड्रामा किया। आज रिजल्ट उससे उल्टे आ रहे हैं।

03:07 PM4 जून 2024

बेनीवाल बोले- भजनलाल शर्मा फिर से पार्टी कार्यालय में खाने की व्यवस्था देखेंगे

  • नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) हनुमान बेनीवाल ने कहा- नागौर में चुनाव के बाद ज्योति मिर्धा ने हरियाणा में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगे।
  • ये लोग एक जगह टिककर नहीं रहते। अभी वोटों से मायरा भर दिया और अब परिवार में काम होगा तो नोटों से भी मायरा भर देंगे।
  • सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि ये पहले पार्टी कार्यालय में खाने की व्यवस्था देखते थे। मैंने तो पहले भी कहा था चुनाव परिणाम के बाद वही पुराना काम फिर से देखेंगे।

02:58 PM4 जून 2024

मंजू शर्मा ने जनता का आभार जताया

जयपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए मैं आई हूं। जनता के विश्वास पर खड़े उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।

02:49 PM4 जून 2024

राहुल कस्वां बोले- जनता ने काका की ‘खाज’ मिटाई

14 राउंड पूरे होने के बाद चुरू से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने कहा- मैं जनता का धन्यवाद देना चाहता हूं। जनता ने आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस की पूरी टीम ने मिलकर काम किया। बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘काका’ जैसे लोग जो बैठे हुए हैं। उनको बीमारियां हो जाती हैं। तारानगर में भी जनता ने काका की ‘खाज’ मिटाई। ऐसे लोग जो थकी हुई मानसिकता के बैठे हुए हैं। जिनका खुद का डेवलेपमेंट का मुद्दा नहीं होता। उन लोगों ने आगे बढ़कर पार्टी को भ्रमित कर जो जनता के बीच लोगों को हटाने का काम करते हैं। ऐसे में जनता जवाब देती है।

02:25 PM4 जून 2024

जश्न में डूबे मंजू शर्मा के समर्थक, जयपुर में आतिशबाजी

जयपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।

02:20 PM4 जून 2024

एक साथ दिखे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना और भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया मतगणना के दौरान एक साथ दिखे।

02:19 PM4 जून 2024

चूरू से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के बढ़त बनाते ही जश्न का माहौल हो गया

चूरू से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के निर्णायक बढ़त बना लेने के बाद चूरू मतगणना केंद्र के बाहर जश्न का माहौल रहा।

01:43 PM4 जून 2024

दौसा के कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता का आभार जताया

दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने दौसा की जनता का दिल से स्वागत किया है। उन्होंने कहा- 15 साल बाद ये सीट दोबारा पार्टी के खाते में आई है।

01:40 PM4 जून 2024

भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव की मां ने जताई खुशी

भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव की मां रेशम देवी ने खुशी जताई है। संजना जाटव का पीहर भरतपुर के भुसवार में है।

01:39 PM4 जून 2024

अजमेर में भागीरथ चौधरी को कंधे पर बैठाया

अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी आगे चल रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाया।

01:37 PM4 जून 2024

कोटा में बीजेपी 32 हजार से आगे

कोटा में बीजेपी 32 हजार से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल मतगणनास्थल पर ही हैं। गुंजल ने भास्कर से कहा- अभी ग्रामीण क्षेत्र की काउंटिंग बाकी है। ग्रामीण क्षेत्र की काउंटिंग के बाद लीड खत्म हो जाएगी।

01:29 PM4 जून 2024

दीया कुमारी बोलीं- अभी कुछ कहना जल्दबाजी

  • राजस्थान में भाजपा के परफॉर्मेंस पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। राजस्थान में भी हम ज़्यादा सीटें जीतेंगे।
  • किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफ़े के सवाल पर कहा कि यह उनकी राय है। मैं तो यह कहूंगी कि जब तक फाइनल टेली नहीं आ जाती किसी को भी कोई कमेंट नहीं करना चाहिए।
01:00 PM4 जून 2024

कांग्रेस का 2009 के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन

  • राजस्थान में 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुल रहा है। कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है।
  • यह 2009 के बाद कांग्रेस का लाेकसभा चुनावों में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 2009 में कांग्रेस ने 20 सीटें जीती थीं, जबकि 2014 और 2019 में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी।
12:58 PM4 जून 2024

डोटासरा बोले- भाजपा का मोरिया बोल गया है

  • डोटासरा ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जबकि राजस्थान में हम बीजेपी से आगे रहेंगे। बीजेपी ने अपना मोरिया खुद ही बुला लिया।
  • उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल अपनी बात का धणी आदमी है, वो थूक के नहीं चाटेंगे। वो अपना इस्तीफा जरूर देंगे।
  • कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर डोटासरा ने कहा कि जो नेता चले गए उन पर बात खत्म हो गई है।

12:46 PM4 जून 2024

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का पोस्ट चर्चा में

  • किरोड़ीलाल मीणा ने दो दिन पहले कहा था- मुझे पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। अगर इन सातों सीटों में से एक पर भी भाजपा की हार हुई तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और यहां पानी पिलाएंगे।
  • उन्होंने बताया था कि महवा में मैंने कहा था कि अगर दौसा लोकसभा सीट भाजपा हार जाती है तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा। 12 अप्रैल को दौसा में पीएम मोदी का रोड शो हुआ था।
  • इसके बाद पीएम ने मुझे 7 लोकसभा सीटों भरतपुर, धौलपुर-करौली, दौसा, अलवर, जयपुर ग्रामीण, टोंक-सवाईमाधोपुर, कोटा-बूंदी की लिस्ट सौंपी थी।
  • इधर, मंगलवार को आए नतीजे में इन सात में से भरतपुर, दौसा, जयपुर ग्रामीण, करौली-धौलपुर और टोंक-सवाई माधोपुर में कांग्रेस शुरुआती रूझानों में आगे है।
  • इसके बाद किरोड़ीलाल मीणा की पोस्ट से ये संकेत मिल रहे है कि वे किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।

12:42 PM4 जून 2024

भाजपा की राजसमंद कैंडिडेट ने जनता को दिया धन्यवाद

  • राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह ने कहा कि इन परिणाम के लिए राजसमंद लोकसभा के पूरे परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं।
  • लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर वे बोलीं- अभी पूरा रिजल्ट आना बाकी है। इससे पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। महिमा कुमारी करीब तीन लाख वोटों से आगे चल रही हैं।

12:31 PM4 जून 2024

भरतपुर से भाजपा प्रत्याशी काउंटिंग सेंटर से बाहर निकले

भरतपुर से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद काउंटिंग सेंटर से बाहर निकल आए। हालांकि उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि मार्जिन कम हो जाएगा, लेकिन जीतूंगा जरूर।

11:44 AM4 जून 2024

बागीदौरा उपचुनाव में भी भाजपा पीछे

  • बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के जयकृष्ण पटेल 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के सुभाष तंबोलिया हैं।
  • यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी।
  • वे बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे खुद भी एक लाख से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।
11:18 AM4 जून 2024

भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ता मना रहे जश्न

चुनाव परिणाम के बाद जयपुर भाजपा ऑफिस में भी जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, पार्टी ऑफिस के अंदर नेता चुनाव परिणाम देख रहे हैं।

11:12 AM4 जून 2024

बीकानेर में EVM खराब होने से काउंटिंग रुकी

बीकानरे पश्चिम और नोखा विधानसभा सीट की तीन से ज्यादा ईवीएम में खराब हो गई है। इस कारण कुछ देर के लिए काउंटिंग रोकी गई है। एक ईवीएम खुलने में भी परेशानी सामने आई है।

10:56 AM4 जून 2024

केंद्रीय मंत्री 80 हजार वोटों से पिछड़े

बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी लगातार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल सबसे आगे चल रहे हैं।

दूसरे नंबर पर निर्दलीय रविंद्र भाटी हैं। हरीश चौधरी उम्मेदाराम से 80 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

10:51 AM4 जून 2024

राजस्थान के कांग्रेस मुख्यालय में जश्न

शुरुआती रुझानों के बाद कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर नेताओं की भीड़ बढ़ रही है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल सहित कई नेता यहां मौजूद है और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

10:18 AM4 जून 2024

सीपी जोशी के समर्थकों में उत्साह

चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी आगे चल रहे हैं। उनके समर्थक ढोल बजाकर खुशियां मना रहे हैं।

09:29 AM4 जून 2024

सुमेधानंद सरस्वती ने किया हवन

भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने वैदिक आश्रम पिपराली में अपने समर्थकों के साथ हवन किया।
भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने वैदिक आश्रम पिपराली में अपने समर्थकों के साथ हवन किया।
09:28 AM4 जून 2024

बांसवाड़ा से इंडिया गठबंधन के राजकुमार रोत आगे

बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत 9671 वोट से आगे चल रहे हैं। राजकुमार रोत को दूसरे राउंड तक 13498, भाजपा के महेंद्र जीत सिंह मालवीया को 3827 और कांग्रेस के अरविंद डामोर को 1480 वोट मिले हैं।

08:51 AM4 जून 2024

जोधपुर में मंत्री शेखावत पीछे

जोधपुर लोकसभा सीट पर पहले राउंड का रूझान आ गया है। पहले रूझान में कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत से एक हजार वोट से आगे चल रहे है।

08:42 AM4 जून 2024

भरतपुर से कांग्रेस आगे

भरतपुर में कांग्रेस की संजना जाटव आगे चल रही हैं। भाजपा के रामस्वरूप कोली पहले राउंड में पीछे हैं।

08:33 AM4 जून 2024

जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास थोड़ी देर आगे रहे

जयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा आगे चल रही हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास पीछे हैं। थोड़ी देर के लिए खाचरियावास 1626 वोट से आगे थे, लेकिन बाद में मंजू शर्मा ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से लीड बना ली।

08:22 AM4 जून 2024

इस चुनाव में 4 फीसदी कम वोटिंग

राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में दो चरणों (19 और 26 अप्रैल) में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की 12 सीटों पर सिर्फ 57.88% वोटिंग हुई थी, हालांकि दूसरे चरण की 13 सीटाें पर मतदान प्रतिशत बढ़ा था। यहां कुल 65.03% वोटिंग हुई। इस चुनाव में सभी 25 सीटों को मिलाकर 62.09% मतदान हुआ है, जो 2019 से 4 प्रतिशत कम है। 2019 में 66.34 फीसदी मतदान हुआ था।

08:19 AM4 जून 2024

भाटी बोले- 26 साल का लड़का अकेले कुछ नहीं कर सकता

रविंद्र सिंह भाटी बोले- 26 साल का लड़का अकेले के दम पर कुछ नहीं कर सकता। जनता के साथ और भरोसे ने यहां तक पहुंचाया है।

07:53 AM4 जून 2024

सुमेधानंद बोले- भाजपा की जीत होगी

सीकर से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से मोदी की गारंटी चली आ रही है। तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सीकर में भी भाजपा की जीत होगी।

07:40 AM4 जून 2024

कांग्रेस नेता को मोबाइल ले जाते पकड़ा

बाड़मेर के सिणधरी में पूर्व प्रधान सोहनलाल को मतगणना केंद्र में मोबाइल लेकर जाते पुलिस ने पकड़ा। पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता हैं।

07:39 AM4 जून 2024

जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जोधपुर लोकसभा सीट की काउंटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

07:37 AM4 जून 2024

कलेक्टर ने कहा- मतगणनास्थल के साथ ही बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद

अजमेर की कलेक्टर भारती दीक्षित मतगणनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाहर यातायात को लेकर भी पुलिस मुस्तैद है ताकि किसी तरह की जाम की समस्या न हो। काउंटिंग ठीक 8 बजे शुरू हो जाएगी।

07:32 AM4 जून 2024

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की तैयारी

राजस्थान कॉलेज में कुछ ही देर में काउंटिंग शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। यहां जयपुर लोकसभा सीट के लिए पड़े वोटों की काउंटिंग होगी।

07:25 AM4 जून 2024

मतगणना स्थल पर भीड़ बढ़ने लगी

जयपुर लोकसभा सीट के लिए काउंटिंग राजस्थान कॉलेज में कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इससे पहले सभी पोलिंग एजेंट को लाइनअप कर दिया गया है। मतगणना स्थल पर काउंटिंग शुरू होने से पहले ही भीड़ बढ़ने लगी है।

07:22 AM4 जून 2024

राजस्थान कॉलेज में खोले गए स्ट्रॉन्ग रूम

काउंटिंग के लिए राजस्थान कॉलेज में बनाए गए सभी स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिए गए हैं। कुछ ही देर बाद यहां से एक-एक करके ईवीएम मतगणना स्थल पर ले जाई जाएगी।

07:20 AM4 जून 2024

जयपुर के कॉमर्स कॉलेज से अंकित ढाका की रिपोर्ट

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए कुछ ही क्षण में गिनी शुरू होने वाली है। जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

07:04 AM4 जून 2024

सीपी जोशी ने सांवलिया सेठ का लिया आशीर्वाद

चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी काउंटिंग से पहले मंगलवार को सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद वे काउंटिंग सेंटर के ​लिए रवाना हो गए।

06:56 AM4 जून 2024

जश्न की तैयारी लड्‌डू बनाकर

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत (बाएं) पुष्कर में जश्न की तैयारी करते दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए अपने हाथ से लड्‌डू बनाए।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत (बाएं) पुष्कर में जश्न की तैयारी करते दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए अपने हाथ से लड्‌डू बनाए।
06:56 AM4 जून 2024

एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस का खुलेगा खाता

लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बाद आए देश के सभी एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि भाजपा सभी 25 सीटें जीतने की हैट्रिक मारने से चूकती हुई दिखाई दे रही है और कांग्रेस का दस साल बाद राजस्थान में खाता खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2014 और 2019 में भाजपा और गठबंधन ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

06:55 AM4 जून 2024

भाजपा को 55%, कांग्रेस को 41% वोट शेयर

एबीपी-सी वोटर्स के सर्वे में भाजपा को 55%, इंडिया गठबंधन को 39% और अन्य को 06% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 51%, कांग्रेस को 41% वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। यदि वोट शेयर इसी के आसपास रहता है तो भाजपा के लिए यह 2014 और 2019 से भी कम होगा और कांग्रेस का इन तीनों चुनाव में सबसे ज्यादा होगा।

06:54 AM4 जून 2024

क्या कहता है एग्जिट पोल

06:53 AM4 जून 2024

5 मंत्री-लोकसभा अध्यक्ष का भविष्य दांव पर

06:51 AM4 जून 2024

मुकाबले में कई दिग्गज भी

06:47 AM4 जून 2024

लोकसभा चुनाव एक नजर में

06:46 AM4 जून 2024

काउंटिंग में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगे

जोधपुर में काउंटिंग की तैयारियों को कर्मचारियों ने अंतिम रूप दिया।
जोधपुर में काउंटिंग की तैयारियों को कर्मचारियों ने अंतिम रूप दिया।
06:46 AM4 जून 2024

पढ़िए, पिछले तीन लोकसभा चुनावों के क्या रहे थे रिजल्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481