सुखवाड़ा की पहल का सुखद प्रभाव
*सुखवाड़ा की पहल का सुखद प्रभाव*
*महर्षि दयानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल, ई-6, अरेरा कालोनी भोपाल द्वारा 250 से ज्यादा पुरुषों,बच्चों और बच्चियों के लिए नये शर्ट, फ्राक व टाप कराये गये उपलब्ध*
*मृत्यंजय योग केन्द्र के साधकों का सुखवाड़ा को सतत सहयोग सराहनीय*
भोपाल। सुखवाड़ा आश्रम, भोपाल द्वारा ईंट भट्टों के अत्यधिक मेहनतकश और जरुरतमंद परिवारों के लिए ठंड से बचने हेतु वस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का प्रभाव परिलक्षित होता प्रतीत हो रहा है। पर पीडा हर, जन संवेदना, अस्मिता वेलफेयर, जीव सेवा संस्थान, मृत्युंजय योग केन्द्र, चिंतन मंडल, श्री राधे सेवा समिति, क्षत्रिय महासंघ भारत, श्रीराम जानकी मंदिर, महर्षि दयानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल और बड़ी संख्या में दानशील सदस्य आदि इससे जुड़कर इसे सफल बनाने में आगे आ चुके हैं।
हाल ही में सुखवाड़ा आश्रम में आयोजित योग संस्कार शिविर के अवसर पर मृत्युंजय योग केन्द्र, के साधक और महर्षि दयानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल, ई-6, अरेरा कालोनी भोपाल के संचालक द्वारा पुरुषों,बच्चों और बच्चियों के लिए नये शर्ट, फ्राक व टाप आदि प्रदाय किये गये।
आश्रम आप सभी सुधीजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है। आपके सहयोग से आश्रम जरुरतमंदों तक सहायता पहुँचा पाता है।
*सुखवाड़ा आश्रम भोपाल*
