AIIMS में महिला डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

0
Spread the love

आज मध्यप्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी में स्थित AIIMS में महिला डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अनुशासन के नाम पर मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के बीच 12 दिसंबर को डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया, जिनकी हालत आज भी गंभीर है। इसके अलावा कई महिला डॉक्टर व स्टाफ को मानसिक व यौन उत्पीड़न के बाद संस्थान से बाहर कर दिया गया, लेकिन एम्स प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

दूसरी ओर, इमरजेंसी सेवाओं की बदहाली के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इलाज न मिलने से मौतों के मामले सामने आ रहे हैं, हाल ही में एक 3 साल की बच्ची की मौत ने व्यवस्था की संवेदनहीनता उजागर कर दी।

इतने गंभीर मामलों के बावजूद BNS की धारा 75, 76, 85 के तहत अब तक FIR दर्ज नहीं होना चिंताजनक है।
❗ यदि 7 दिनों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जिम्मेदारी तय नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी एम्स प्रशासन का घेराव व चक्काजाम करेगी।

#AIIMSBhopal #महिला_सुरक्षा #JusticeForDoctors #EmergencyFailure #AccountabilityNow

P C Sharma Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481